मध्य प्रदेश
108 एंबुलेंस में मरीज को छोड़ने के बाद अचानक लगी आग, धू-धू कर जली

दमोह से मरीज लेकर मेडिकल कॉलेज जबलपुर पहुंची 108
ब्यूरो चीफ: भगवत सिंह लोधी
दमोह। 108 एंबुलेंस दमोह से रेफर हुए मरीज को छोड़ने मेडिकल कॉलेज जबलपुर के दौरान इतनी भीषण गर्मी में अचानक 108 आग की चपेट में आ गई, जिससे 108 धू-धू कर जल गई, बताया गया है कि 108 सीजी 04 एनबी 6649 के चालक पप्पू और ईएमटी कैलाश ने बड़ी सूझबूझ का परिचय देते हुए तत्काल एंबुलेंस से उतारकर मरीजों को सुरक्षित मेडिकल में भर्ती किया।



