मध्य प्रदेशराजनीति
कांग्रेस नेता नरेन्द्र सलूजा ने थामा बीजेपी का हाथ, मुख्यमंत्री ने दिलाई सदस्यता
भोपाल । कांग्रेस नेता नरेन्द्र सलूजा ने ली 25 नवंबर को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। उन्हें मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। नरेन्द्र सलूजा मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के करीबी माने जाते थे। वे कमलनाथ के मीडिया समन्वयक थे। कांग्रेस को ये झटका तब लगा, जब राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मध्य प्रदेश में गुजर रही है।
बताया जा रहा है कि नरेन्द्र सलूजा के भाजपा में आने को लेकर संगठन में दो दिन पहले सहमति बनी थी। मध्य प्रदेश में अगले साल नवंबर-दिसंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं।



