क्राइम

जेल में कैदी की संदिग्ध हालत में मौत, एक दिन पूर्व ही जेल में आया था

रायसेन । जिला जेल पठारी में कैदी की संदिग्ध हालत में मौत हो गई है।
बीते रोज ही आबकारी के मामले में बाड़ी अमरावद निवासी राहुल ठाकुर पिता रमेश ठाकुर को लाया गया था जेल। जेल में चक्कर आने से आरोपी राहुल ठाकुर गिर गया था ।
परिजनों का आरोप समय पर नही मिला इलाज़।
जेल प्रबंधन ने बताया देर रात तबियत बिगड़ने पर जिला अस्पताल में बंदी राहुल ठाकुर को भर्ती किया गया था ।
इलाज के दौरान 15 मिनिट बाद ही गुरुवार शुक्रवार की रात 2.20 पर उसकी मौत हो गई ।
शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।
बड़ा सवाल सीजेएम कोर्ट में पेश करने से पहले बरेली ओर फिर रायसेन में आरोपी राहुल ठाकुर का मेडिकल चेकअप कराया गया था ।
जेल सुपरिटेंडेंट पर लग रहे लापरवाही के आरोप।
जानिए किस मामले में गिरफ्तार किया था ?
प्रदेश में अवैध मदिरा व्यवसाय, विनिर्माण, संग्रहण एवं परिवहन आदि के विरुद्ध चलाये जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत दिनांक 23 नवम्बर 22 की रात को ग्राम अमरावद में दबिश देकर आबकारी उपनिरीक्षक वृत्त बरेली राजेश विश्वकर्मा द्वारा आरोपी राहुल पुत्र रमेश ठाकुर को 66 बल्क लीटर अवैध हाथ भट्टी मदिरा जो कि प्राथमिक जाँच में मानव उपभोग के लिए अनुपयुक्त प्रतीत होने से उसे मौके पर गिरफ्तार किया जाकर आरोपी के विरुद्ध धारा 34 (2) तथा 49 (क) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण कायम कर विवेचना मे लिया गया । जप्त की गई मदिरा का बाजार मूल्य 13200/- आंकलित किया गया।
इस कार्यवाही में मुख्य आरक्षक रामगोपाल शर्मा, आरक्षक रामस्वरूप पटैल, सैनिक राजेश शर्मा एवं सैनिक हल्के परते का विशेष सहयोग रहा था।

Related Articles

Back to top button