कायाकल्प अभियान के तहत असेसमेंट संपन्न

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । आयुष्मान आरोग्य मंदिर रमखिरिया में स्वास्थ्य संस्थायों में बेहतर साफ़ सफाई और संक्रमण नियंत्रण व्यवस्था स्थापित करने के लिए स्वच्छ भारत मिशन के तहत चलाए जा रहे कायाकल्प अभियान का निरीक्षण संपन्न हुआ। यह निरीक्षण जिला स्तरीय निरीक्षण अधिकारी डीजीओ डॉ मोहंती, सीबीएमओ डॉ अर्शिया ख़ान के साथ डॉ मारुति राज के द्वारा किया गया। इस कायाकल्प अभियान के तहत आयुष्मान आरोग्य मंदिर स्वास्थ्य संस्था रमखिरिया ब्लॉक सिहोरा जिला जबलपुर में निरीक्षण अधिकारियों द्वारा अस्पताल के चप्पे चप्पे का निरीक्षण किया और विभिन्न मापदंडों के आधार पर मार्किंग की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य संस्था में साफ़ सफ़ाई के साथ साथ टीकाकरण रूम, ओपीडी, फार्मेसी, बायोमेडिकल वेस्ट, वाटर हार्वेस्टिंग, योगा परिसर, हर्बल गार्डन एवं अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओ से जुड़े सभी दस्तावेजों आदि का निरीक्षण किया । इस कायाकल्प निरीक्षण में रमखिरिया आयुष्मान आरोग्य मंदिर स्वास्थ्य संस्था में पदस्थ सीएचओ क्षणिका जैन के साथ एएनएम रेखा कोल, आशा सहयोगी किरण सोनी, आशा कार्यकर्ता सरस्वती, राजकुमारी, देवकी रजक, देवकी लोधी, सपना, संतों उपस्थित रही। कायाकल्प निरीक्षण को संपन्न कराने में विशेष सहयोग सीएचओ रुक़सार बेगम, सीएचओ विशाखा सैनी, सीएचओ सीलू बेन का रहा।



