कांग्रेस पार्टी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष धरना दिया, संकल्प सत्याग्रह
सिलवानी । रविवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में गांधी चबूतरा पर स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष धरना दिया।
प्रारंभ में राष्ट्र पिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर कांग्रेस रायसेन जिला अध्यक्ष देवेंद्र पटेल, उदयपुरा विधायक देवेंद्र पटेल, प्रदेश आदिवासी कांग्रेस महामंत्री नीलमणि शाह, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष संदीप शर्मा सहित अनेकों कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर संकल्प सत्याग्रह बैठक का श्रीगणेश किया ।
बैठक में अपने विचार रखते हुए कांग्रेस रायसेन जिला अध्यक्ष देवेंद्र पटेल ने संबोधन करते हुए कहा कि लोकसभा की सदस्यता से माननीय राहुल गांधी को बर्खास्त किया गया है यह भाजपा की हिटलर शाही की पराकाष्ठा है राहुल गांधी की सदस्यता बहाली को लेकर पूरे देश में सत्याग्रह का कार्यक्रम गांधी की प्रतिमा के सामने रखा गया है जो भाजपा सरकार की नाकामियों के खिलाफ जनता की आवाज को उठाता है सरकार की नाकामी को उठाता है उसके ऊपर सीआईडी, ईडी जो सरकारी संस्थाएं हैं उन के माध्यम से जनता की समस्याओं को उठाने वाले लोगों के खिलाफ भाजपा सरकार द्वारा केस बनाकर दबाने का काम केंद्र में बैठी भाजपा सरकार, मध्यप्रदेश में बैठी भाजपा सरकार के लोगों द्वारा किया जाता है। इसका सभी कांग्रेस पार्टी व पदाधिकारी लोग मुंहतोड़ जवाब देंगे। देवेंद्र पटेल ने संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार के लोग चाहे कांग्रेस पदाधिकारियों को चुनाव लड़ने से रोक दें चाहे हमें जेल में भेज दो या हम और हमारे कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं पर केस बना दो लेकिन इसके बावजूद भी हम जनता की हक की लड़ाई लड़ने के लिए हमेशा हमारे कांग्रेस पदाधिकारी वा कार्यकर्ता तैयार रहेंगे । यह धरना प्रदर्शन का विरोध प्रदर्शन जब तक जारी रहेगा जब तक कि राहुल गांधी जी की सदस्यता बहाल नहीं हो जाती। जिस तरह दिल्ली में बैठी भाजपा सरकार के लोग झूठे केस बनवा रहे हैं उसी तर्ज पर मध्य प्रदेश के रायसेन जिले सहित सिलवानी में भी कई ग्रामों के कांग्रेस कार्यकर्ता व नगर के कार्यकर्ताओं पर भाजपा के नेताओं की फोन आने पर पुलिस द्वारा दबाव बनाकर झूठे केस बना दिए जाते हैं साथ ही बेकसूर लोगों को थाने में एफआईआर कराने की धमकी दी जाती है जब तक भाजपा के नेता फोन नहीं करते हैं उनको छोड़ा नहीं जाता है इस तरीके से भाजपा सरकार में बैठे लोगों द्वारा जनता के साथ विश्वासघात धोखा किया जा रहा है
वही इस कार्यक्रम में उदयपुरा विधायक देवेंद्र पटेल ने कहा कि वर्तमान में भाजपा की मोदी सरकार और मध्य प्रदेश मैं बेठी शिवराज सरकार अहंकार और सत्ता के मद में चूर होकर देश की सम्पत्तियों को अपने चहेते मित्रों को कोड़ियों के दाम में बेंच रही है। राहुल गांधी ने संसद में अडानी और मोदी के रिश्तों पर सबाल उठाया तो सरकार ने राहुल गांधी को बोलने नहीं दिया।



