पति ने पत्नी को केंचुआ मार कीटनाशक दवाई पिलाई, जिंदगी और मौत से संघर्ष कर रही महिला
मामला मरहेठी थाना सिलवानी का, जिला अस्पताल में इलाज के लिए कराया दाखिल

रिपोर्टर : शिवलाल यादव
सिलवानी । सिलवानी तहसील के ग्राम मरहेठी में पति ने अपनी की हत्या करने के चक्कर में शनिवार को सुबह पहले केरोसिन उड़ेला। बाद में जबरन उसके पति द्वारा 27 वर्षीय पत्नी के मुंह में केंचुआ मार कीटनाशक दवा पिला दी। जिससे वह दवा पीने के बाद अचेत हो गई। तबियत बिगड़ने पर महिला को पहले सिविल हॉस्पिटल सिलवान लेकर पहुंचे। जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रायसेन रैफर कर दिया गया।
पुलिस ने बताया कि सिलवानी थाने के जैथारी पुलिस चौकी अंतर्गत मरहेठी गांव की निवासी पर्वत सिंह आये दिन उसकी 27 वर्षीय पत्नी क्रांति बाई झगड़ा करता रहता था।शनिवार को सुबह पति पर्वतसिंह द्वारा उसकी पत्नी क्रांतिबाई को पहले केरोसिन से भरी कुप्पी उड़ेलकर इसके बाद उसे केंचुआ मार कीटनाशक दवा जबरन मुंह में पिला दी। जिससे वह गंभीर रूप से पीड़ित हैं। इस घटनाक्रम के बाद से ही पति पर्वत सिंह घर से फरार हो गया है।



