धार्मिकमध्य प्रदेश

कांवड़ यात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, किया शिव अभिषेक

रिपोर्टर : रवि राय
जमुनिया । महा शिवरात्रि पर्व में ग्राम उचेरा जमुनिया में भव्य कांवड़ यात्रा निकाली गई। कांवड़ियों ने भगवान शिव का अभिषेक किया। पवित्र नर्मदा नदी से जल भर कर आए कांवड़ियों ने ग्राम के सिद्ध श्री हनुमान मंदिर परिसर में स्थित भगवान शिव की प्रतिमा का जलाभिषेक किया। कावड़ यात्रा में गांव के 250 से अधिक युवा महिलायें शामिल हुए। कांवड़ियों के नर्मदा नदी से कावड़ में जल भर कर गांव आने पर कावड़ यात्रा गांव के मुख्य मार्गो से निकाली गई। जिसका कि ग्रामीणों के द्वारा स्वागत किया गया । कावंड़ यात्रा डीजे गाजे बाजे के साथ बड़े ही धूमधाम से निकाली गई।
बता दें कि विगत 10 बर्षों की भाँति इस वर्ष भी शिवरात्री के पावन पर्व पर जमुनिया से शिवभक्तों ने पुण्य सलिला माँ नर्वदा में स्नान कर, एवं क़ाबड़ में पुण्य जल भरकर 50 किमी की पैदल यात्रा कर शनिवार को जमुनिया पहुँची ग्राम पंचायत उचेरा जमुनिया के सरपंच संजय तुमराम एवं उपसरपंच छाया शर्मा सहित ग्रामीणों ने सभी क़ाबड़ यात्रियों का स्वागत किया।
वही ग्राम में कांबड यात्रा लगभग 2 किलोमीटर का सफर, दो घंटे में तय करने के पश्चात यह कांवड़ यात्रा ग्राम के सिद्ध श्री हनुमान मंदिर मंदिर में पहुंची। जहां भगवान भोलेनाथ का जल अभिषेक कांवड़ यात्रियों ने बड़े ही हर्षोल्लास व भक्ति -भाव के साथ किया। जिनमें महिलाओं सहित बच्चों की भी उपस्थिति रही

Related Articles

Back to top button