मध्य प्रदेश

काग्रेस पार्टी ब्लॉक अध्यक्ष ने एसडीएम को सौपा ज्ञापन

ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सिहोरा के अध्यक्ष बिहारी पटेल के संयोजन में सोमवार को कांग्रेस पार्टी की ओर से सिहोरा को अतिशीघ्र जिला बनाए जाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम एसडीएम सिहोरा को ज्ञापन सौंपा ।
ज्ञापन सौंपते समय- वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक खरे, सुरेंद्र मिश्रा, अमोल चौरसिया, बाबा कुरेशी पूर्व ब्लाक अध्यक्ष, घनश्याम बडगैया, राजेश पटेल पूर्व पार्षद, ममता गोटिया पार्षद, एडवोकेट रामगोपाल पटेल, रामराज पटेल, छोटे पटेल सहित अन्य कांग्रेस जन उपस्थित थे ।

Related Articles

Back to top button