क्राइम

10 लीटर हाथभट्ठी महुआ मदिरा तथा 850 किलोग्राम महुआ लाहन विधिवत् जप्त

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । नशा मुक्ति अभियान के परिपेक्ष्य में दमोह जिला कलेक्टर मयंक अग्रवाल के आदेश के परिपालन में आबकारी अपराधों पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही जिला आबकारी अधिकारी रविन्द्र खरे के निर्देशानुसार 28 अगस्त 2023 को आबकारी विभाग दमोह अंतर्गत वृत हटा में मदिरा के अवैध निर्माण, संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध कार्यवाही के क्रम में बटियागढ़ थाना अंतर्गत ग्राम बमनपुरा, डोंगा महुआ, में संदिग्ध रिहायशी क्षेत्र बंजारों के मकानों की तलाशी लेने पर कुल 10 लीटर हाथभट्ठी महुआ मदिरा तथा 850 किलोग्राम महुआ लाहन विधिवत् जप्त कर कुल 3 प्रकरण धारा 34(1)(क),(च) आबकारी अधिनियम के पंजीबद्ध किए गए।।
उक्त कार्यवाही वृत हटा प्रभारी सुरेश कुमार गोंड द्वारा की गई. कार्यवाही में आबकारी आरक्षक ज्ञानेंद्र ठकोरिया और नव आरक्षक बल शामिल रहे हैं।

Related Articles

Back to top button