मध्य प्रदेश
कार एवं बाइक की हुई जोरदार टक्कर, घायल हुए बाइक सवार को जिला पंचायत उपाध्यक्ष ने निजी वाहन से पहुंचाया अस्पताल
रिपोर्टर : हरिकांत विश्वकर्मा
सुल्तानगंज । केसली थानांतर्गत ग्राम तुमरी के पास एक कार एवं बाइक की जोरदार टक्कर हो गई जिसमे बाइक सवार व्यक्ति घायल हो गया साथ ही महिला एवम बच्ची को चोटे आई है।
बताया जाता है कि केसली की तरफ से टडा की तरफ जा रही कार ने एक बाइक को टक्कर मार दी जिससे एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया और महिला एवं बच्ची को चोटे आई है । गौरतलब बात यह है की यह घटना होने के कुछ समय बाद उसी रास्ते से जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह ठाकुर निकले तो उन्होंने घायलों को देखकर 108 को सूचित किया लेकिन गंभीर हालत होने के कारण उन्होंने तुरंत एक निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाकर तुरंत इलाज के निर्देश दिए।



