कलेक्टर एसपी एवं जिला पंचायत सीईओ से मिले कांग्रेस जिलाध्यक्ष
कटनी जिले की पेयजल समस्या एवं अपराध पर चिंता व्यक्त की
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान l जिले के कलेक्टर अवी प्रसाद एवं पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार जैन व जिला पंचायत सीईओ IAS शिशिर गेमावत से शिष्टाचार मुलाकात एवं विभिन्न समस्याओं पर चर्चा करने के लिए जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण जिलाध्यक्ष करण सिंह चौहान जिला कांग्रेस कमेटी शहर जिलाध्यक्ष विक्रम खम्परिया एवं प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि रौनक खंडेलवाल कलेक्ट्रेट पुलिस अधीक्षक कार्यालय एवं जिला पंचायत कार्यालय पहुंचे l
कटनी जिले में आगामी माह में पेयजल संकट पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कलेक्टर कटनी से अनुरोध किया है की अभी समय है पेयजल संकट से निपटने की तैयारी होना चाहिए खासतौर पर ग्रामीण क्षेत्र में पशुओं के पेयजल की समस्या होती है जिला कांग्रेस ग्रामीण जिला अध्यक्ष करण सिंह चौहान ने बताया कि अमृत सरोवर योजना को युद्ध स्तर पर क्रियान्वित किया जाना चाहिए एवं कटनी जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में हैंडपंपों की सुधार एवं कई गांव में नए हैंडपंप लगाए जाने की अत्यंत आवश्यकता है जल जीवन मिशन के अंतर्गत गांव के घर-घर पानी नहीं पहुंच पा रहा हैl
जिला कांग्रेस कमेटी शहर जिला अध्यक्ष विक्रम खम्परिया ने कहा कि कटनी शहर में आगामी माह में पेयजल की बड़ी समस्या होती है सप्ताह में दो दिवसीय पानी आता है इसके लिए कटाई घाट में निर्मित बिराज में पानी रहे इसके लिए अति आवश्यक है कि कटनी नदी में पानी लाया जाए इसके लिए नर्मदा केनाल के पानी को कटनी नदी तक पहुंचाने की रूपरेखा जिला प्रशासन तैयार करें l
पुलिस अधीक्षक से चर्चा करते हुए कांग्रेस नेताओं ने शहर में व्यापारी संजय पोहानी के ऊपर हुए जानलेवा हमले पर चिंता व्यक्त करते हुए जल्द ही अपराधियों को पकड़े जाने का आग्रह किया है l
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी से चर्चा करते हुए कांग्रेस नेताओं ने गांव में रोजगार हेतु मनरेगा योजना में अधिक से अधिक मजदूरों को रोजगार के अवसर दिए जाने का आग्रह किया वह प्रधानमंत्री आवाज में राशि जारी हो जिससे बरसात के पहले गरीबों को छत मिल सके l



