कार से पकड़ी 12 पेटी शराब, एक आरोपी गिरफ्तार, आबकारी विभाग की बड़ी कार्यवाही
रिपोर्टर : तारकेश्वर शर्मा
बम्होरी | ड्राय डे पर बम्होरी बटेरा राजमार्ग मार्ग पर खेरी मुगली गांव के पास आबकारी विभाग के अमले ने एक कार से 12 पेटी शराब जब्त की है। एक आरोपी की गिरफ्तारी भी की गई है। कार और शराब की कीमत करीब 473000 रुपए आंकी गई है।
सहायक आबकारी आयुक्त दीपम रायचुरा के निर्देश में बरेली आबकारी टीम ने कार्यवाही को अंजाम दिया। आबकारी विभाग को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मारुति अल्टो कार क्रमांक MP 04 ZB 8782 से शराब का अवैध रूप से परिवहन किया जा रहा है। बम्होरी – बटेरा मार्ग पर घेराबंदी करके कार का इंतजार किया गया। जैसे ही यह कार खेरी मुगली गांव के पास पहुंची तो अमले ने उसे रोक लिया। जब कार की तलाशी ली गई तो उसे 12 पेटी शराब अर्थात 600 देशी पाव भरे पाए गए, जिन्हें जब्त करके विभाग के कार्यालय लाया गया। यहां पर आरोपी सतपाल सिंह पिता साहबसिंह राजपूत उम्र 39 साल निवासी माधामऊ को खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
होली पर्व के दौरान रायसेन कलेक्टर अरविंद दुबे ने किया था जिले में ड्राय डे घोषित।



