किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर किसान संघ ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा
सिलवानी। सोमवार को राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ ने किसानों की विभिन्न समस्याओं, मांगो को लेकर तहसीलदार सीजी गोस्वामी को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में में उल्लेख किया कि किसान मजदूर महासंघ ट्रेड यूनियन में पंजीकृत भारत का एक मात्र गैर राजनैतिक किसान संगठन है जो कि किसान मजदूरो के लिए निरन्तर कार्यरत रहता है।
किसानो को एक वार ऋण मुक्त किया जावें सभी फसलो का न्यून्तम समर्थन केन्द्र मूल्य (MSP) स्वामी नाथन आयोग के आधार पर (C2+50%) फार्मूले के अनुसार तय किया जावे। गेहूँ चना, मक्का सरसो, आलू, प्याज, कपास आदि समस्त फसले समर्थन मूल्य से नीचे नहीं विकना चाहिए। फल सब्जी मसाले दूध आदि का उचित मूल्य तय होना चाहिए तय मूल्य से नीचे नहीं बिकना चाहिए। समस्त म.प्र. में किसान आंदोलनों में किसानों पर वने प्रकरण तत्काल खतम होना चाहिए। समस्त अनाजी व कपास व किसानों कि वस्तुओं पर निर्यात खोली जावें। मुख्यमंत्री द्वारा घोषणा कि गयी थी अतिबर्षा ओलावृष्टि के नुकसान से प्रभावित जिला व तहसील के हल्को के किसानों को आज तक कोई भी मुआवजा नहीं मिला तत्काल दिलाया जावें । मुख्यमंत्री महोदय द्वारा घोषणा कि गयी थी ऋणि किसानों (डिफाल्टर) का ब्याज म. प्र. सरकार भरेगी वह घोषणा मुख्यमंत्री पूरी करें। मुख्यमंत्री महोदय द्वारा ऋणि किसानों को मार्च कि अबधि बढ़ाकर 30 अप्रैल की घोषणा कि थी जो कि समस्त बैंको में आज तक क्षेत्रीय ग्रामीण, स्टेट बैंक सेन्ट्रल बैंक, पंजाब बैंक बगैरा में आज तक कोई आदेश नहीं आया तत्काल आदेश बैंको में भेजा जावे किसान कि मांग को 15 जून की जावें । मुख्यमंत्री महोदय द्वारा परम्परागत (जैविक) खेती के लिए प्रोत्साहन एवं पंजीयन शुल्क को नि: शुल्क की घोषणा पूर्व पंचबर्षीय से करते चले आ रहे है जो आज तक लागू नहीं हुई है तत्काल लागू कराई जावें जिससे किसान जैविक परम्परागत खेती की ओर बढ़े। देशी गाय वचाने के लिये सरकार ठोस कदम उठायें देशी गाय के लिए गौशाला भांती समस्त ग्रामीण क्षेत्र में मजदूर किसानों के लिए प्रति देशी गाय पालने पर 15 रू. भूषा, 5 रूपये दाना के हेतु प्रति गाय को दिया जावें जिससे किसान मजदूरों में देशी गाय पालने का साहस बढ़ेगा और परम्परागत खेती को बढ़ावा मिलेगा और बैल जोड़ी किसान मजदूरो को पालने पर प्रोत्साहन किया जावें । समस्त खरीद केन्द्रो पर धर्म काटे अनिवार्य किये जावें जिससे लम्बी लाईन से किसान बचेंगे और जल्दी होगी। समस्त किसानों के क्रय किये गये गेहू चना मसूर आदि का तत्काल भुगतान किया जावें और डिफाल्टर किसानों के लिए मुख्यमंत्री जी की घोषणा से जोड़ा जाये जिन्होने कई वार घोषाणयें की है की मध्यप्रदेश सरकार ब्याज भरेंगी। तहसील सिलवानी के ग्राम धनगवाँ सिद्धी विनायक वेयरहाउस पर गेहू तुलाई प्रारंभ करवाई जावें जिससे उस क्षेत्र के किसानों को जो की 30-35 ग्रामो में कोई उस बेयर हाउस नहीं है और पूर्व में यह खरीदी केन्द्र रहा है उसको तत्काल चालू करवाया जावें ।
इस अवसर पर मनमोहन सिंह रघुवंशी, हरकिशन पटेल, कृष्ण कुमार पटेल, महेंद्र सिंह रघुवंशी, रामसेवक, शिवकुमार रघुवंशी, सियाराम रघुवंशी, धनराज सिंह, देवेंद्र पटेल, मिथिलेश रघुवंशी सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।



