क्राइम

कुएं में मिला किसान पुत्र का शव, गांव में शोक व्याप्त

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । निकटवर्ती ग्राम कोकलपुर में खेत पर गए एब्नार्मल विकलांग किसान पुत्र का शव कुए में मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कुए से बाहर निकलवा कर डॉ बीएस शिल्पी से पीएम करवाया और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
आपको बता दें कि चिरौंजी लाल रावत का 30 वर्षीय पुत्र मनमोहन उर्फ पप्पू रावत थोड़ा विकलांग होने के साथ-साथ मानसिक रूप से भी कमजोर था सोमवार की दोपहर वह खेत पर गया तो घर वापस नहीं लौटा शाम होने पर परिजनों ने उसकी तलाश सभी जगह की लेकिन कहीं उसका पता नहीं चल पाया, देर रात तक परिजनों से ढूंढते रहे शंका होने पर खेत पर बने कुए का पानी मोटर से फेंक कर देखा तो उसका शव कुए में डला होने से तत्काल पुलिस को सूचना देकर बुलाया गया। घटना से गांव में शोक व्याप्त है परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
सूचना पर एसआई मनकर अहके पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आवश्यक कार्यवाही उपरांत शव को कुएं से बाहर निकलवाकर पीएम के लिए भेजा। पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है।
थाना प्रभारी राजपाल सिंह जादौन का कहना है कि मर्ग कायम कर जांच में लिया गया है मृतक मानसिक रूप से कमजोर था और विकलांग भी वह कुएं में किस प्रकार गिरा मेडिकल रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

Related Articles

Back to top button