कुशवाहा समाज के 10 प्रत्याशी मैदान में 6 जीते 4 हारे
रिपोर्टर : बृजेन्द्र कुशवाहा
साईखेड़ा । मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 में भाजपा ने 6 और कांग्रेस ने 4 प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारा था जिनमें भाजपा से 4 और कांग्रेस से 2 प्रत्याशियों ने जीत हासिल की । जिनमें भाजपा से ग्वालियर दक्षिण से नारायण कुशवाहा ने 2536 मतों से, गुना से पन्नालाल शाक्य ने 66454 मतों से, भिन्ड से नरेंद्र कुशवाहा 14146 मतों से, इंदौर -5 से महेंद्र हार्डिया ने 15671 मतो से कांग्रेस से पोहरी से कैलाश कुशवाहा ने 49481 मतों से, सतना से सिदार्थ कुशवाहा 4041 मतों से जीते। वहीं कांग्रेस की लांजी से हिना कांंवरे , सबलगढ से बैजनाथ कुशवाहा, भाजपा से परसवाड़ा से रामकिशोर कांवरे और ग्वालियर से भारत सिंह कुशवाहा चुनाव हारे । सभी जीते प्रत्याशियों को ब्रजेंद्रसिंह जिला महामंत्री कुशवाहा महासभा नरसिंहपुर और सभी साथियों के ओर बहुत बहुत शुभकामनाएं बधाई और हारे प्रत्याशियों को संबल प्रदान संघर्ष करने के लिए शुभकामनाएं।



