मध्य प्रदेशराजनीति
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया 2 नवंबर गुरुवार को जनसभा को संबोधित करने गैरतगंज आएंगे

सिंधिया अपने कट्टर समर्थक डॉ प्रभुराम चौधरी के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे
ब्यूरो चीफ : संजय द्विवेदी
रायसेन। भाजपा के स्टार प्रचारक व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया गैरतगंज आएंगे। सिंधिया
सांची सीट के भाजपा प्रत्याशी डॉ प्रभुराम चौधरी के समर्थन में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। पार्टी के प्रत्याशी डॉ प्रभुराम चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंतसिंह बब्लू मीणा, वीरसिंह पटेल, ब्रजेश चतुर्वेदी ने बताया कि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की आमसभा 2 नवंबर गुरुवार को गैरतगंज में दोपहर डेढ़ बजे गैरतगंज में एक विशाल आमसभा होने जा रही है। उन्होंने नागरिकों से जनसभा में शामिल हो सफल बनाए जाने की अपील की है।



