बरेली में संविधान दिवस पर गरीबों की समस्या पर हुई चर्चा

रिपोर्टर : प्रशांत जोशी
बरेली । बरेली नगर में 75 पर संविधान दिवस का कार्यक्रम अहिरवार समाज संघ तथा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग AAAP संघ के संयुक्त तत्वाधान में किया गया।
कार्यक्रम कलेक्टर अरविंद दुबे के मुख्य आतिथ्य तथा संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अल्पसंख्यक तथा पिछड़ा वर्ग AAAP संघ के प्रांतीय संयोजक हनुमत सिंह बौद्ध की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत भारतीय संविधान रचयिता परमपूज्य डॉ भीमराव अंबेडकर साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण पश्चात सैकड़ो की संख्या में वाहन रैली बरेली नगर के विभिन्न मार्गो से होते हुए जय भीम, जय संविधान, जय लोकतंत्र के नारे लगाते हुए कार्यक्रम स्थल वार्ड नंबर 8 गौतम नगर पहुंची।
कार्यक्रम का विषय था लोकतंत्र के चारों स्तंभों से सवाल संविधान लागू होने के 75 साल बाद भी विभिन्न क्षेत्रों में गैर बराबरी तथा गरीबी- अमीरी की खाई क्यों नहीं पाट पाए। सभी अतिथियों ने संविधान पर अपने विचार रखें।
रायसेन कलेक्टर अरविंद दुबे ने संविधान पर प्रकाश डालते हुए बताया कि लोकतंत्र का आधार संविधान है संविधान से हम सब सुरक्षित हैं संविधान के दायरे में रहकर सरकारें चल रहे हैं। संविधान का हमें पालन करना चाहिए। विशेष कर गौतम नगर वासियों की सड़क पानी बिजली की समस्याओं को ध्यान से सुनकर उनका हल करने का कहा। सभी आयोजन कर्ताओं का मीडिया के साथियों का धन्यवाद किया।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हनुमत सिंह बौद्ध ने संविधान पर प्रकाश डालते हुए कार्यक्रम के विषय पर घंटा से चर्चा की और बताया कि संविधान इस नियत से बनाया गया था कि विभिन्न क्षेत्रों की गैर बराबरी तथा गरीबी-अमीरी के बीच की खाई को कम से काम किया जाए।
किंतु आज आलम है कि गरीबी और अमीरी के बीच की खाई दिन प्रतिदिन बढ़ रही है। बताया कि संविधान सिर्फ मानव हितेषी ही नहीं है बल्कि प्रकृति का संरक्षक भी है। इससे पृथ्वी पर लंबे समय तक जीवन को सुरक्षित रखना है तो संविधान के सिद्धांतों को हमें पालन करना होगा।
गौतम नगर वासियों की समस्या पर विशेष प्रकार डाला बताएं कि इस कॉलोनी में पीएम आवास के अनेको मकान बने हुए हैं जिन्हें नगर पंचायत से अनुमति मिली है किंतु आज तक है ना रोड है ना बिजली है ना ठीक से पानी है। इन समस्याओं को लेकर माननीय मंत्री जी के नाम का मांग पत्र कलेक्टर को भी दिया।
बरेली एसडीम संतोष कुमार मुद्गल, ओबीसी महासभा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष तुलसीराम पटेल, संघ के प्रांतीय संगठक एमएल बघेल, विशिष्ट समाजसेवी एवं लोकायुक्त टीआई जीएस मस्कोले, विशेष समाजसेवी एवं यूरो सर्जन डॉ देवेंद्रसिंह धाकड़, मजदूर विकास संगठन प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह राजपूत, मानव अधिकार विकास महासभा प्रदेश अध्यक्ष एवं साहू समाज प्रदेश उपाध्यक्ष शिवदयाल सिमरैया, पूर्व कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त समाजसेवी भागचंद उईके, शिल्पी समाज संगठन प्रदेश अध्यक्ष झलकनसिंह शिल्पी, वंशकार समाज जिला अध्यक्ष कामताप्रसाद रोहर, प्रांतीय समन्वय समिति सदस्य प्रताप सिंह राठोरिया, संत गाडगे महाराज संघ भोपाल अध्यक्ष जसवंतसिंह रजक, जबलपुर संभाग सचिव प्रदीप कुमार अहिरवार, खंगार समाज सेवा संगठन रायसेन जिला अध्यक्ष माधवशरण घुरे, संघ के रायसेन जिला अध्यक्ष हरि प्रसाद चौधरी, विशेष समाजसेवी डॉ चैनसिंह गोलिया, बाड़ी नगर अध्यक्ष विश्रामसिंह सांगा, वाल्मीकि समाज जिला अध्यक्ष गोविंद डागर, निर्माण विभाग कर्मचारी संघ जिला अध्यक्ष अशोक दसोरे, रायसेन जिला प्रभारी सीएल बम्होरया, महिला प्रकोष्ठ नरसिंहपुर जिला अध्यक्षा सविता अहिरवार, रायसेन जिला उपाध्यक्षा श्रद्धा बौद्ध , पूर्व जनपद सदस्य मांगीलाल अहिरवार, समाजसेवी नगर बरेली से बीएस मालवीय, किसान एवं मजदूर प्रकोष्ठ प्रभारी रायसेन कड़ोरीलाल अहिरवार, जिला महासचिव मंगलसिंह चौधरी, विशेष समाज सेवी डॉ ओपी गोलिया, जिला कोषाध्यक्ष देवीसिंह अहिरवार, युवा प्रकोष्ठ सिलवानी अध्यक्ष मनोजकुमार अहिरवार, समाजसेवी एवं डिप्टीरेंजर हरनामसिंह मांडरे, तहसील संरक्षक आरएस नोनेरिया, विशेष समाजसेवी हरिसिंह अहिरवार, माधवसिंह परिहार, नगर पंचायत बरेली से एलएल गोयले, किसान एवं मजदूर प्रकोष्ठ बरेली तहसील अध्यक्ष महेंद्रकुमार अहिरवार, खरगोन उपसरपंच दौलतसिंह बमोरिया, तहसील उपाध्यक्ष बृजेशकुमार अहिरवार, सुनील कुमार त्रिपालिया, अमरचंद्र अहिरवार, तहसील सचिव साहबसिंह अहिरवार, प्रभुदयाल अहिरवार, हरिशंकर अहिरवार, मोहनसिंह अहिरवार, उमेशकुमार अहिरवार विभिन्न ग्रामों से अपना महत्वपूर्ण कार्य छोड़कर आए हुए मजदूर, किसान, कारीगर, ठेकेदार, व्यवसायी व अधिकारी कर्मचारियों की गरिमापूर्ण उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का सफल संचालन संघ के प्रांतीय संगठक एमएल बघेल द्वारा किया गया। इस अवसर पर विशेष रूप से लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ नगर के समस्त पत्रकार बंधुओ की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के आयोजन कर्ता अजयसिंह रघुवंशी श्रीकल जोशी, टीकाराम अहिरवार, दयालप्रसाद अहिरवार, धनराज राठौरिया, तेजकुमार अहिरवार, मुन्नालाल अहिरवार, पप्पू अहिरवार, मालती बाई मालवी, सुरेश कुमार सोनी, आशाबाई केवट, तुलसीराम विश्वकर्मा, राजेश विश्वकर्मा, पदमसिंह केवट, राजकुमार केवट, हेमंत केवट, राजकरण सोनी, उत्तम धक, राजकुमार शिल्पी, बाबूलाल, दौलतसिंह अहिरवार, प्रेम विश्वकर्मा, पप्पू धक, रामभरोसे अहिरवार, प्रेम ठाकुर, अजय जोशी, सुरेश कुमार अहिरवार, परशुराम धाकड़, गुलाबसिंह अहिरवार, सुरेशसिंह अहिरवार, गुलाबसिंह अहिरवार, कमलेश मालवी, खुमानसिंह अहिरवार, मोहनसिंह अहिरवार, मनीराम अहिरवार, मूरतसिंह अहिरवार, दुर्गाराम अहिरवार, सुखियारसिंह अहिरवार, शिवकुमार आदि प्रमुख है।



