क्रेडिट एक्सेस ग्रामीण लिमिटेड ने भसेड़ा आंगनबाड़ी को गोद लिया
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । ढीमरखेड़ा तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली ग्राम भसेड़ा की आंगनबाड़ी केन्द्र को, क्रेडिट एक्सेस ग्रामीण लिमिटेड ने गोद लिया । आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चो को नास्ता व जल- पान कराया गया । क्रेडिट एक्सेस ग्रामीण लिमिटेड के जबलपुर डिवीजन से पनागर एरिया के एरिया मैनेजर अजय शुक्ला ने बताया कि हमारी कम्पनी के द्वारा आंगनबाडी केंद्र भसेड़ा में बीस कुर्सी बच्चों वाली, 4 कुर्सी टीचर वाली, 2 कार्पेट दी गई ।
अजय शुक्ला ने बताया कि हमरी कंपनी द्वारा हर वर्ष आंगनबाड़ी को गोद लिया जाता है। इस तरह के कार्यक्रम हमारे द्वारा किए जा रहे हैं । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ढीमरखेड़ा परियोजना अधिकारी आरती यादव, पर्यवेक्षक शिवानी विस्वकर्मा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सरोज ठाकुर, सरपंच अशोक कुमार दहिया, सचिव शैलेंद्र परौहा, उमरियापान शाखा प्रबंधक संजय पटवा, संदीप, रावेन्द्र एवं ग्राम कि महिलाओं की उपस्थिति रही।



