मध्य प्रदेश

क्षेत्रीय विधायक ने ली अधिकारियों की बैठक, दिए ओला प्रभावित क्षेत्रों का सर्वे करने के निर्देश

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । तहसील के करीब 2 दर्जन से अधिक गांव में पिछले दिनों हुई ओलावृष्टि से बर्बाद हुई फसलों को लेकर क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री ठाकुर रामपाल सिंह राजपूत ने स्थानीय विश्राम गृह में अधिकारियों की बैठक लेकर उन्हें एक-एक गांव में किसानों के खेतों पर जाकर नुकसान का सर्वे करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों से जानकारी ली कि तहसील में कितने गांव प्रभावित हुए हैं कोई भी किसान जिस की फसल ओलावृष्टि से या अत्यधिक वर्षा से प्रभावित हुई है उसका सर्वे छूटना नहीं चाहिए इसके संबंध में उन्होंने सख्त हिदायत अधिकारियों को दी।
उन्होंने अधिकारियों से किन-किन ग्रामों में अभी तक सर्वे हो चुका है और कितना नुकसान हुआ है इसके बारे में भी जानकारी हासिल की।
उन्होंने कहा कि इस विपदा के समय में सरकार किसानों के साथ खड़ी है उन्होंने किसी तरह से परेशान नहीं होने दिया जाएगा। किसानों के फसलों के सर्वे में किसी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी मैं स्वयं और निजी सचिव घूम घूम कर इसका जायजा ले रहे हैं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अत्याधिक प्रभावित क्षेत्रों में स्वयं पहुंचकर नुकसान का आकलन कर रहे हैं प्राकृतिक आपदा में किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हुए हैं उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है।
इस अवसर पर एसडीएम अभिषेक चौरसिया, तहसीलदार एनएस परमार, नायब तहसीलदार अताउल्लाह खान, एसडीओपी सुनील कुमार वरकडे, थाना प्रभारी राजपाल सिंह जादौन, जनपद सीईओ आशीष जोशी, नगर पालिका अध्यक्ष संदीप लोधी, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि पुष्पेंद्र सिंह ठाकुर, नगर मंडल अध्यक्ष कमल सिंह साहू, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष जगदीश लोधी सहित अन्य विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button