खनिज विभाग की कार्यवाही, ट्रैक्टर ट्राली, और एक डम्पर को टीम ने किया जप्त

रिपोर्टर : तारकेश्वर शर्मा
सुल्तानपुर । सुल्तानपुर क्षेत्र के नेशनल हाईवे 12 पर बने खनिज विभाग के नाके पर अवैध रूप से परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली और एक डम्पर को खनिज विभाग की टीम ने जप्त किया है।
एनजीटी की रोक के बाद भी क्षेत्र में हो रहा अवैध रेत परिवहन
जिले में खुलेआम रेत खदानों से ठेकेदारों द्वारा लगातार रेत खदानों से चोरी से अवैध रेत परिवहन लगातार जारी है बाड़ी, बरेली, सुल्तानपुर से लगातार अवैध रेत परिवहन डम्परो से एवं ट्रैक्टर ट्राली से किया जा रहा है । वहीं नगर सुल्तानपुर के एनएच 12 पर खनिज विभाग द्वारा कार्यवाही करते हुए बिना रायलटी के एक ट्रैक्टर ट्राली क्रमांक एमपी 05 एजे 7972 जप्त की गई तो वहीं एक डंपर क्रमांक एमपी 04 एचई 5466 बिना रायल्टी मुरम से भरा भी जप्त किया है, खनिज अधिकारी द्वारा वाहनों को जप्त कर थाना सुल्तानपुर परिसर में खड़े करवाकर आगे की कार्यवाही की जा रही है।



