हेल्थ

खबर का असर, स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची सांईखेड़ा, आंखो के रोगियों का किया इलाज और दी सलाह

रिपोर्टर : शिवकुमार साहू
सांईखेड़ा । सिलवानी तहसील के ग्राम सांईखेड़ा में आंखों में संक्रमण बीमारी फैलने को लेकर मृगांचल एक्सप्रेस द्वारा प्रमुखता से खबर प्रसारित होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने बाद चंद घंटों में ही सिलवानी बीएमओ द्वारा स्वास्थ्य विभाग की टीम को सांईखेड़ा के लिए रवाना किया गया और साईखेड़ा ग्राम के कुशनगर, बाज़ार, बिहिबारे मोहल्ला में आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से ग्रामीणों से संपर्क किया और घर पहुंच कर 22 मरीजों का उपचार किया गया। टीम ने शासकीय कन्या माध्यमिक शाला पहुंचकर बच्चों के स्वास्थ्य का पारीक्षण किया गया एवं चार छात्राओं कि आंखों में तकलीफ होने पर उपचार के लिए दवा दी गई एवं समझाइश दी गई कि अगर आपको आंखों में तकलीफ होती है तो आप अपने उप स्वास्थ्य केन्द्र सांईखेड़ा पहुंच कर भी दवा ले सकते हैं साथ ही आपके ग्राम कि आशा कार्यकर्ता एएनएम को भी दवाइयां उपलब्ध करा दी गई हैं जहां से आप प्राप्त कर सकते हैं जिसके बाद संक्रमित व्यक्ति घर पर ही आराम करें आंखों पर चश्मा लगा कर रखे जिससे कि घर में दूसरे व्यक्ति इस बीमारी से बचे रहें साथ ही जागरूकता बरतें साफ सफाई से रहें अपने घरों के आस पास साफ सफाई रखे।

संबन्धित खबर देखने के लिए क्लिक करे …..

सांईखेड़ा में कंजंक्टिवाइटिस बीमारी ने पसारे पांव, आंखों की सुरक्षा का रखे ध्यान

Related Articles

Back to top button