मध्य प्रदेश

खाद्य विभाग ने दो दुकान से लिए सैंपल, दुकानें बंद कर भागे व्यापारी, मचा हड़कंप

सिलवानी । गुरुवार को नगर के श्रीराम भोजनालय एवं राज किराना दुकान से रायसेन की खाद्य विभाग की टीम ने चेकिंग कर सेंपल एकत्रित किए।
रायसेन खाद्य विभाग की इंस्पेक्टर कुद्देशिया खान और कल्पना अरसिया ने भोपाल रोड तहसील कार्यालय के सामने श्रीराम भोजनालय से पनीर का सेंपल, एवं राज किराना दुकान से विभिन्न प्रकार की टॉफियों के सेंपल एकत्रित किए। खाद्य विभाग की टीम कार्यवाही की खबर लगते ही मिष्ठान, किराना एवं अन्य दुकान संचालको ने अपनी अपनी दुकानों के शटर बंद कर गायब हो गए। वही खाद्य विभाग की कार्यवाही सिर्फ दिखावा साबित होती है। पूर्व में दुकानों से सेंपल लिए गए तो उन पर क्या कार्यवाही हुई यह जनचर्चा का विषय बना हुआ है।

Related Articles

Back to top button