क्राइम

अवैध रूप से खेत में बोर कर रही बोरिंग मशीन को प्रशासन ने किया जप्त

सिलवानी। रायसेन जिले में कलेक्टर द्वारा लगाये गये प्रतिबंध के बाबजूद भी धड़ल्ले से चल रहीं है बोरिंग मशीन, इनके संचालंकों को ना कोई प्रशासन का डर है और ना कोई रोक टोक, दिन रात एक कर धरती का सीना छलनी कर रहे है बोरिंग मशीन संचालक, लेकिन शनिवार को सिलवानी प्रशासन ने बोर करते हुये एक मशीन को जप्त कर की कार्यवाही।
रायसेन जिले के सिलवानी में कलेक्टर द्वारा लगाये गये प्रतिबंध के बावजूद भी बिना अनुमति के बोर कर रही बोरिंग मशीन को प्रशासन ने किया जप्त, आपको बता दें कि प्रतिबंध के बाबजूद ये मशीन कर रही थी बोर। बम्होरी थाना क्षेत्र के ग्राम चिंगवाड़ा कला में राजेश पिता दिलीप सिंह पटेल के खेत मे अवैध रूप से बोरवेल मशीन चलाकर उत्खनन किया जा रहा था। सूचना पर सिलवानी तहसीलदार सुधीर शुक्ला, नायब तहसीलदार भारतसिंह एवं पुलिस अमले के साथ मौके पर पहुचे और खनन को रोका गया तहसीलदार द्वारा मौक़े पर वाहन जप्ती की कार्यवाही की गयी।
बौर बेल्स मशीन को जप्त कर बम्होरी थाने में खड़ा कर पुलिस के सुपुर्द किया । बोरिंग मशीन का मालिक साहब सिंह रघुवंशी रम्पुरा थाना सिलवानी बताया जा रहा है।
इस संबंध में प्रकाश नायक एसडीएम, सिलवानी का कहना है कि अवैध रुप से बोरिंग मशीन द्वारा बोर किए जाने की सूचना पर मौके से बोरिंग मशीन को जप्त कर बम्होरी थाने में खड़ा किया गया है।

Related Articles

Back to top button