धार्मिकपर्यावरणमध्य प्रदेश

गायत्री परिवार की समन्वयक समिति की बैठक सम्पन्न

पृथ्वी को हरा भरा और भारतीय संस्कृति को जीवित, गुरदेव का संदेश पहुंचाने का संकल्प
सिलवानी । गायत्री परिवार की तहसील स्तरीय समन्वयक समिति की बैठक का आयोजन शांतिकुंज हरिद्वार के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ग्राम साईखेड़ा में संपन्न हुई। जिसमे नवीन समिति का गठन किया गया।
शांतिकुंज हरिद्वार के प्रतिनिधि रघुनाथ प्रसाद हजारी, रघुनाथ हजारी, डॉ. विमल तेजराज सीहोर ने बैठक में बताया कि युग पुरुष परम पूज्य गुरुदेव श्रीराम शर्मा आचार्य ने जो तप किया है उसकी वसीयत भी लिखी है, उन्होंने अपनी वसीयत में अपने पुण्य एक अंश गायत्री परिजनो को दान किया है, अब हमारी जिम्मेदारी है कि हम भारतीय संस्कृति का प्रचार प्रसार करे और जो आज मानवता के लिए समस्या बन रही है उसके निराकरण के लिए प्रयास करे, आज पृथ्वी का तापमान तेजी से बढ़ रहा है, इसलिए हमे पौधारोपण कर इस धरती को फिर से हरा भरा करना है। मानव अपनी आवश्यकताओ की पूर्ति के लिए प्राकृतिक संसाधनों से छेड़छाड़ कर रहा है। मानव को अपनी संस्कृति के साथ प्राकृतिक संसाधनों को बचाए रखने की आवश्यक्ता है। मानव को प्रतिदिन जप और तप के साथ हवन करना चाहिए जिससे वातावरण परिष्कृत हो।
बैठक में तहसील स्तरीय समन्वयक समिति का गठन किया गया, दिनेश चौरसिया को तहसील समन्वयक, बैजनाथ राय को जिला प्रतिनिधि एवं भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का प्रमुख का दायित्व सौंपा गया। बैठक में अनिल श्रीवास्तव, शम्भू सेन, राजेन्द्र गुप्ता, सत्यनारायण सोनी, जीवनलाल साहू, सीताराम साहू, प्रताप सिंह धाकड़, बैनी सिंह चौधरी, बृजेन्द्र सिंह गौर, विनय पटेल, कमलेश राय, कपिल साहू, लखन सिंह रघुवंशी, प्रदीप गौर, संदीप रघुवंशी आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button