खेल जगत में वर्ष 2022 रहा दमोह के लिए खास, मध्यप्रदेश के पटल में उभरा
संभाग, राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर जिले के इन खिलाड़ियों ने जीते कई मेडल
रिपोर्टर : भगवत सिंह लोधी
दमोह । वर्ष 2022 में खेल क्षेत्र में कई प्रतिभाए निखरकर सामने आई उन्होंने संभाग, राज्य, राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का जलवा दिखाते हुए दमोह को गौरवान्वित किया। संभागीय शालेय खेलकूद स्पर्धा में जिला क्रीड़ा अधिकारी विवेकदत्त शर्मा के मार्गदर्शन में 14, 17 व 19 आयु वर्ग के बच्चों ने एथलेटिक्स में गोल्ड, सिल्वर व ब्रॉन्ज मेडल जीते। इसमें रोहित गोंड़, खुशी यादद, साधना ठाकुर, सत्यम सिंह, रचना, सँगीता, खुशी विश्वकर्मा, राधिका गोंड, अभि बिदुआ, साक्षी गोंड, दशरथ, हर्षिता, अनिकेत वासुदेव, मनीष पॉल, संतोष मिंज, सोनम मिंज, चंद्रभान, रंजीत, अखलेश हैमर, शुभ श्रीवास्तव, शौर्य श्रीवास्तव, प्रिंस नामदेव, अभि, सत्यम श्रीकांत, शुभ श्रीवास्तव, शौर्य श्रीवास्तव, विधि गुप्ता, श्रुति उपाध्याय, रागनी पटैल, साक्षी पटेल, तनिष्का खुराना, बरखा साहू, आस्था त्रिपाठी, अंशुमान गुप्ता, कलश बजाज, सक्षम साहू, लक्ष्य अग्रवाल, कृष्णकांत पटैल, गॉडविन संतोष, कार्तिक वाथरे, यश बडोनिया, गॉडसन, हरिओम साहू, राज अवस्थी, नीलम पटैल, विधि गुप्ता सहित अन्य शामिल रहे। इसके अलावा राज्य स्तरीय बालिका फुटबॉल अंडर-17 की प्रतियोगिता में शहडोल में शासकीय हाई स्कूल शाखा की खिलाड़ी संगीता लोधी, दुर्गा वंशवर्ती, माही लोधी व पूजा लोधी ने भी अपनी प्रतिभा दिखाते हुए ट्राफी जीती। जिले के 200 से ज्यादा खिलाडियों ने मेडल, ट्राफी जीती है।
गौरी शोऐब पठान ने रेस, लांग जम्प और जेवलिन थ्रो में जीता गोल्डः नवें संस्करण शालेय विभागीय अधिकारी, कर्मचारी एथलेटिक्स खेलकूद प्रतियोगिता पन्ना में आयोजित हुई जिसमें एथलेटिक्स के पांच इवेंट्स हुए। जिसमें दमोह शिक्षा विभाग ने चेम्पियनशिप अपने नाम की। दमोह एथलेटिक्स दल से प्राथमिक शाला समदई तेजगढ़ संकुल में पदस्थ गौरी शोऐब पठान ने 100 मीटर रेस, लांग जम्प और जेवलिन थ्रो में प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल प्राप्त किया, संदीप दास को जेवलिन में ब्रॉन्ज मेडल मिला। राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में तेंदूखेड़ा की कराटे खिलाड़ी मुस्कान पटेल ने मप्र में दूसरा स्थान प्राप्त कर सिल्वर मेडल प्राप्त किया था वहीं हॉकी में मध्यप्रदेश टीम में चयनित के दमोह की सामिया अंजुम ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स में भाग लिया वहीं मध्यप्रदेश दिव्यांग क्रिकेट टीम में दमोह के अब्दुल शहजाद का चयन हुआ जिन्होंने लखनऊ में आयोजित सरदार पटेल दिव्यांग टी 20 में शानदार प्रदर्शन किया।



