मध्य प्रदेश

असहाय दिव्यांगों बृद्ध विधवाओं की सेवा करना सबसे बड़ा धर्म : एलपी नामदेव

बहुउद्देशीय निशक्त कल्याण परिषद दमोह द्वारा दिव्यांगों, असहाय बृद्ध, विधवाओं को 200 कम्बल का वितरण किया गया
रिपोर्टर : भगवत सिंह लोधी
दमोह । बहुउद्देशीय निशक्त कल्याण परिषद दमोह द्वारा शुक्रवार को विश्व बिकलांग दिवस के उपलक्ष्य में असहाय विकलांग विधवा बृद्धों को गर्म कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन अग्रवाल धर्मशाला फुटेरा वार्ड में आयोजित किया गया ।
जिसमें मुख्य अतिथि कांग्रेस अध्यक्ष पंडित मनु मिश्रा एवं कार्यक्रम अध्यक्ष मंजू राय नगर पालिका अध्यक्ष, विशिष्ट अतिथि रंजीता गौरव पटेल की उपस्थिति में कार्यक्रम की शुरुआत की गई। जिसमें सर्वप्रथम मां सरस्वती जी के छाया चित्र पर दीप प्रज्वलन कर एवं माल्यार्पण करते हुए कार्यक्रम की शुरुआत की गई। ततपश्चात अतिथियों का फूलमाला पहनाकर स्वागत सम्मान किया गया। प्रभु श्री राम जी के भजन से कार्यक्रम की सुरुआत की गई कार्यक्रम में उपस्थित अध्यक्ष पंडित मनु मिश्रा ने बताया कि एलपी नामदेव जी के द्वारा दिव्यांगों को लंबे समय से गर्म कपड़े कंबल आदि का वितरण किया जाता रहा है एवं हमेशा समाज सेवा एवं असहायों की सेवा करना उनका उद्देश्य रहा है जिसमें संस्था के सभी सदस्यों की मेहनत का नतीजा है कि प्रत्येक वर्ष सैकड़ों दिव्यांगों को कंबल वितरण किए जाते हैं जो कि एक सराहनीय एवं अनुकरणीय पहल है नगर पालिका अध्यक्ष मंजू राय ने कार्यक्रम की सराहना की एवं रंजीता गौरव पटेल ने दिव्यांगों के इस कार्यक्रम में उपस्थित होने का सौभाग्य बताया उन्होंने कहा ऐसे समाजसेवी कार्यों एवं कार्यक्रमों से मन को शांति एवं तेज मिलता है बड़े-बड़े कार्यक्रमों में इतना अच्छा नहीं लगता परंतु आज सभी दिव्यांगों एवं असहाय दिव्यांग वृद्ध विधवा महिलाओं के बीच रहकर उनकी मुस्कान को देखकर बड़ा अच्छा लगा ऐसे कार्यक्रमों में मैं जब भी अवसर मिलेगा सभी कार्यक्रमों को छोड़ कर जाऊंगा कार्यक्रम निर्देशक पंडित जागेश्वर महाराज ने बताया कि प्रत्येक वर्ष विश्व विकलांग दिवस के अवसर पर दिसंबर माह में कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है एवं सभी के सहयोग से आगे भी कार्यक्रम किया जाता रहेगा दादा एलपी नामदेव ने बताया कि कार्यक्रम आयोजन में माननीया गिरिजाबाई चतुर्वेदी गुरु मां के आशीर्वाद से यह कार्यक्रम सफल होता रहा है एवं व्यक्ति को कर्म के साथ धार्मिक भी होना चाहिए उससे मन को शांति मिलती है एक नई चेतना जगती है विकट परिस्थितियों में शांति धैर्य एवं ऊर्जा मिलती है और राम के नाम में इतनी शक्ति है कि बड़ी से बड़ी परेशानी को भी हल किया जा सकता है कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी की माता जी के स्वर्गवास पर दुःख व्यक्त करते हुए सभी ने परम पिता परमेश्वर से माता की आत्मा को श्री चरणों मे स्थान दे ऐसी कामना करते हुए 2 मिनिट का मौन धारण कर श्रद्धाजलि अर्पित की कार्यक्रम में उपस्थित केदारनाथ शर्मा, ब्रह्मदीपक नामदेव, कर्नल सिंह खंडूजा
पीसी शर्मा, विश्व दीपक
कुलदीपक, जागेश्वर सिंह लोधी, विवेक रजक आदि लोगों की उपस्थिति रही ।

Related Articles

Back to top button