मध्य प्रदेश

भारतीय किसान संघ तहसील कार्यकारिणी गठन एवं मेधावी छात्र छात्राओं का सम्मान समारोह सम्पन्न

रिपोर्टर : बृजेन्द्र कुशवाहा
साईखेड़ा । सोमवार को भारतीय किसान संघ महाकौशल प्रांत जिला नरसिंहपुर की तहसील साईखेडा में नवीन कार्यकारिणी का गठन प्रथम सत्र में आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि प्रांत संगठन मंत्री भरत पटेल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य स्वदेश कोठारी, जिला मंत्री अभिषेक पटेल, जिला उपाध्यक्ष बिष्णु पटेल, सम्भागीय सदस्य विजय मालपानी एवं तेजसिंह तोमर तहसील अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, तहसील मंत्री सुरेंद्र सिंह राजपूत, पूर्व जिला अध्यक्ष राकेश खेमरिया की उपस्थिति में नवीन कार्यकारिणी की गठन प्रक्रिया सम्पन्न हुई जिसमें निर्वाचन अधिकारी जिला मंत्री अभिषेक पटेल रहे एवं वर्तमान तहसील अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा ने अपने कार्यकाल का प्रतिवेदन रखते हुए सदस्यता वर्ष में 2100 किसानों को सदस्यता दिलाई एवं 40 ग्राम इकाईयो का गठन किया कृषि उपज उप मंडी साईखेडा एवं किसान हित मे सौंपे गए ज्ञापन आंदोलन आदि प्रतिवेदन प्रस्तुत किया ओर सभी आभार व्यक्त करते हुए कार्यकारिणी भंग की घोषणा की तत्पश्चात निर्वाचन अधिकारी ने नवीन अध्यक्ष के लिए प्रस्ताव आंमत्रित किए जिसमें प्रस्तावक कैलाश शर्मा ग्राम इकाई अध्यक्ष सिरसिरी द्वारा सुरेन्द्र सिंह राजपूत को नवीन अध्यक्ष के नाम का प्रस्ताव रखा जिसका समर्थन ग्राम इकाई अध्यक्ष इंद्रपाल सिंह राजपूत और नरेश राय महेश्वर ने समर्थन किया गया एवं ध्वनि मत से उपस्थित सभी ग्राम इकाई अध्यक्ष मंत्री एवं सदस्य गणों ने अध्यक्ष के निर्वाचन को सर्व सहमति प्रदान की तत्पश्चात तहसील मंत्री विश्वनाथ शर्मा एवं उपाध्यक्ष ठाकुर पाल सिंह राजपूत उडनी, गोविन्द सिंह राजपूत पिपरिया कला, साहब सिंह पटेल निवावर, ललित अवस्थी खेरी, धनंजय पटेल बांसखेड़ा को सह मंत्री एवं कुंअर लाल गुर्जर को युवा वाहिनी तहसील संयोजक नवनीत बिल्थरिया को सहसंयोजक, लता भाटी जी को तहसील महिला संयोजिका एवं सदस्य हेमराज लोधी, भोपाल सिंह पटेल, मुन्नीलाल मोरी, माखनलाल अग्रवाल गणों की नियुक्ति के बाद सभी ग्राम इकाई अध्यक्ष मंत्री गणों को भगवान बलराम की प्रतिमा श्रीफल ओर भगवा गमझा से सम्मानित किया गया । तत्पश्चात द्वितीय सत्र में साईखेडा क्षेत्र के सभी शासकीय अशासकीय विद्यालयों के छात्र छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि साधना स्थापक, विनीत महेश्वरी भरत पटेल, संगठन मंत्री रिचा स्थापक, अंजु शुक्ला, डा योगेश कौरव, राकेश खेमरिया पूर्व जिला अध्यक्ष आदि की गरिमामय उपस्थिति में सम्पन्न हुआ जिसमें बरिष्ठ कृषक अजमेर सिंह राजपूत, मेधराज सिंह राजपूत, ओम प्रकाश अग्रवाल, प्रेमनारायण सिंह पटेल, सुरेन्द्र तोमर, दीपक बोहरे, अनुज पचौरी, रघुराज चौधरी, मालक पटेल, गोपाल फटकारिया, निरंजन पटेल का सम्मान किया गया । कक्षा दसवीं एवं बारहबी बोर्ड परीक्षा में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त सभी स्कूलों के छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया भूमिक पटेल 92% 12 वीं, दीपिका किरार 91% 12 वीं, शिवांश लोधी 92.6% 12 वीं, विक्रम लोधी 73.8 12वी, नंदिनी मेहरा 92%, दीक्षा नौरिया 87%, आयुषी विश्वकर्मा 96% एवं रिशवा राजपूत 96% 10 वीं आदित्य कुशवाहा 95.4%, 10वीं वैष्णवी कटारे 92% उपस्थित अतिथियों ने सम्बोधित करते हुए शुभकामनाएं प्रदान की एवं जिला मीडिया प्रभारी नितिन तिवारी, नीतेश नगर अध्यक्ष राकेश बोहरे मोहन शर्मा, रोहित अवस्थी, मालक सिंह पटेल, मेधराज सिंह राजपूत झिकोली, कमलेश ठेठका राजपूत, सत्यपाल सिंह राजपूत, कैलाश शर्मा, राजेश राजपूत मेहरागांव, इंद्रपाल सिंह राजपूत अनघोरी, निरंजन सिंह राठौड़ पीपरपानी, हेमराज सिंह लोधी झिरिया, नारायण पचौरी सेठान, संदूक, सिरसिरी, मुआर, मेहरागांव, महेश्वर संसारखेडा तूमडा, झिकोली, निवावर, खिरेटी, पिटरास, महुआखेडा, रमपुरा, कैलकच, पीपरपानी, टेकापार, पिपरिया खुर्द, उडनी, पिपरिया कला, उसराय, बांसखेड़ा, सास-बहू, सूखा पाली, खेरी, पिठवानी, देवरी, मिढवानी, वनवारी, देतपोन, खेरी धनोरा, अजंदा आदि ग्राम इकाई अध्यक्ष मंत्री का सम्मान किया गया एवं पत्रकार कमलेश अवधिया भी सम्मानित हुए तत्पश्चात नवीन अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह राजपूत द्वारा आभार व्यक्त किया गया कार्यक्रम संचालन राकेश खेमरिया ने किया उक्त आशय की जानकारी जिला मीडिया प्रभारी नितिन तिवारी ने दी। कार्यक्रम आरसी मैरिज गार्डन साईखेडा में हुआ।

Related Articles

Back to top button