गजब है बटियागढ़ की पुलिस, हत्या के आरोपी को अभिरक्षा से भगाया
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
बटियागढ़ । दमोह जिके के अंतर्गत बटियागढ़ थाना से बडी खबर निकलकर सामने आ रही है, भादवि की धारा 302 के मामले में फरार आरोपी को पहले पकड लिया और फिर कसम से उसे छोड दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सागर जिला के बण्डा पुलिस थाना के ग्राम चकेरी शाहगढ (नीमखेड़ा) में दिनांक 5 अप्रेल 2010 को चन्द्रभान सिंह लोधी की आरोपी नन्नू लोधी उम्र 38 ने देशी कट्टा से गोली मारकर हत्या कर दी थी। आरोपी घटना दिनांक से फरार चल रहा। शुक्रवार को दमोह जिला की बटियागढ़ पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी नन्नू लोधी को गिरप्तार कर बण्डा पुलिस को सूचना दी । बण्डा पुलिस ने पहले सोशल मीडिया के माध्यम से आरोपी की पहले फोटो मांगी, तो बटियागढ़ पुलिस ने बण्डा पुलिस को फोटो भेजी, बण्डा पुलिस ने मृतक के भाई छतर लोधी को वाटसअप पर फोटो भेजकर पहचान कराई तो आरोपी की पहचान हुई। बण्डा पुलिस आरोपी को लेने बटियागढ़ थाने के लिए रवाना हुई,।
पुलिस अभिरक्षा से कैसे भागा आरोपी ?
सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार बटियागढ़ थाना में पदस्थ एसआई बीडी दुबे और आरक्षक अक्षय मिश्रा 5 मई 23 की सुबह 11 बजे मुखबिर की सूचना पर आरोपी को पकडकर थाने लाये थे दोपहर 1 बजे आरोपी को छोड दिया। बाद में उन्हे पता चला कि बण्डा पुलिस बटियागढ़ आ गई तो आनन फानन में आरोपी को पुनः ढूंढने में लग गए। जब बण्डा पुलिस को पता चला कि बटियागढ़ पुलिस की अभिरक्षा से आरोपी भाग गया तो बण्डा पुलिस मायूस होकर वापिस बण्डा लौट गई । आरोपी को आखिर किसके निर्देश पर छोडा गया यह जांच का विषय बन गया ? अगर वरिष्ठ अधिकारी पुलिस थाना में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच करवाते है तो सच्चाई सामने आ जायेगी।
3 साल से बटियागढ़ थाना क्षेत्र में रह रहा था आरोपी
हत्या करने वाला आरोपी नन्नू लोधी करीब 3 वर्ष से अधिक समय से वह बटियागढ़ की सहजातपुरा ग्राम पंचायत के धनश्यामपुरा मुहल्ले में गोविंद लोधी नाम बताकर रह रहा था। सूत्र यह भी बताते है कि जिन पुलिस कर्मीयों ने आरोपी को भगाया है इन से खासी अच्छी दोस्ती भी है।
पुलिस थाना में लगे सीसीटीवी फुटेज की अगर जांच होती है तो सच्चाई सामने आ जायेगी।
जब आरोपी की पहचान हो गई थी तो आरोपी थाने के बाहर खुले में क्यों घूमता रहा।
क्या थाना प्रभारी को इस सबंध में जानकारी नही थी।
प्रथम दृष्टया दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई होना चाहिए।
इस संबंध में बंडा थाना प्रभारी नवल आर्य का कहना है कि हमारे थाने में बटियागढ़ थाने से फोन आया था कि बन्डा के एक धारा 302 के आरोपी को गिरफतार किया है। थाने स्टाफ ने आरोपी की फोटो मांगी थी जिसकी शिनाख्त मृतक परिजनों ने की थी । बंडा से पुलिसकर्मी जब बटियागढ़ थाने पहुंचे तो बोल दिया आरोपी वहां से फरार हो चुका है।
इस संबंध में बटियागढ़ थाना प्रभारी सोनाली जैन का कहना हैं कि बंडा पुलिस को हमने आरोपी पकड़ने की सूचना दी थी। आरोपी बाथरूम के बहाने दीवार फांदकर भाग गया। जिसमें अभिरक्षा से आरोपी भागने की एफआईआर दर्ज हो चुकी है।



