क्राइम

9 किलो गांजा मादक पदार्थ, कीमत 1, 20000 सहित 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के तहत नशे का सामान बेचने वालो के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाहिया
सिलवानी । ऑपरेशन प्रहार के तहत नशे का सामान बेचने वालो के खिलाफ सिलवानी पुलिस अनुविभाग में ताबड़तोड़ कार्यवाहिया पुलिस अधीक्षक रायसेन विकास शाहवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमृत मीणा के निर्देश निर्देशन में अनुभाग सिलवानी अंतर्गत थाना सिलवानी में तीन व्यक्तियों को गांजा मादक पदार्थ लिए हुए पकड़ा गया जिसमे पहली कार्यवाही ग्राम बेरुआ में आरोपी नरेंद्र पिता मदनसिंह साहू के कब्जे से लगभग 6 किलो गांजा। दूसरा कार्यवाही में आरोपी विष्णु राय पिता बाबूलाल राय निवासी आजाद मार्केट सिलवानी के कब्जे से सवा किलो गांजा । तीसरे कार्यवाही में आरोपी रविंद्र राय पिता मधुसूदन राय निवासी साईंखेड़ा के कब्जे से लगभग पौने 2 किलो गांजा जप्त किया गया है। तीनों आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किए गए जब्त गाजा की कीमत 1,20,000 /रुपया आकी गई है, इसके अलावा अवैध रूप से शराब बेचने वाले छह व्यक्तियों के विरुद्ध एवं खुले मैदान में शराब पीने वाले 3 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 34 एवं धारा 36 भी आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है एसडीओपी सिलवानी राजेश तिवारी ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री महोदय के निर्देश अनुसार पूरे मध्यप्रदेश में नशा मुक्ति हेतु ऑपरेशन प्रहार चलाया जा रहा है जिसके तहत हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है जिस पर कोई भी व्यक्ति अवैध रूप से गांजा अफीम चरस आदि मादक पदार्थ बिक्री की सूचना दे सकता है, सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा, वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश है की नशे से समाज को मुक्त कराने हेतु अवैध रूप से संचालित सभी गतिविधियों की जड़ों पर प्रहार करना है।
सिलवानी थाना प्रभारी मायासिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक आरएस पांडेय, उपनिरीक्षक आरती धुर्वे, उपनिरीक्षक संतोष दांगी एवं उनकी टीम द्वारा कार्रवाई की गई।

Related Articles

Back to top button