मध्य प्रदेश

गाय को बचाने में बस सड़क से उतर कर पेड़ से टकराई, यात्री सुरक्षित

सिलवानी । बुधवार की रात्री 9 बजे के लगभग राजमार्ग 15 सिलवानी सियरमऊ के बीच सागर से इंदौर जाने वाली ओम साईं राम बस क्रमांक आरजे 03 पीए 2777 जो की सियरमऊ घाटी पर गाय को बचाने के चक्कर में सड़क से नीचे उतर गई और पेड़ से टकरा गई। जिसमें किसी प्रकार की कोई भी जनहानि नहीं । मौके पर प्रशासनिक अधिकारी, सिलवानी पुलिस एवं एंबुलेंस पहुंची । घायलों को सिविल हॉस्पिटल सिलवानी लाया जा रहा है। किसी भी यात्री को गम्भीर चोट नही है। सिर्फ एक यात्री सचेंद्र पिता जगदीश पाठक उम्र 31 साल निवासी गोपाल सेमरी तहसील जैसीनगर सागर को मूंदी चोटे आई है।

सिलवानी एसडीओपी राजेश तिवारी का कहना है कि बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित है। कोई गंभीर घायल नही है, बस पेड़ से टिक गई है।

Related Articles

Back to top button