धार्मिक

तीर्थयात्रियों का पहला जत्था पवित्र अमरनाथ गुफा के दर्शन के लिए विदाई दी

सिलवानी। हर हर महादेव के जयघोषों के बीच हिंदुओं की पवित्र वार्षिक श्री अमरनाथ यात्रा शुरू हो चुकी है दक्षिण कश्मीरी हिमालय की गुफाओं में 3880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित पवित्र अमरनाथ गुफा में अवतरित होने वाले भगवान अमरनाथ के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का पहला जत्था बुधवार को सुबह सिलवानी तहसील के ग्राम सांईखेड़ा से रवाना हुआ। यात्रियों के जत्थे में प्रेमनारायण साहू, सुधा साहू, खुशी साहू, परसराम चौरसिया, पुष्पा चौरसिया, सुनील चौरसिया, कृष्णा चौरसिया, घनश्याम अग्रवाल, पूजा अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, रिया अग्रवाल, घनश्याम साहू, किरण साहू के साथ उनके परिजनों ने सीताराम मंदिर पर पहुँचकर मत्था टेका। साथ ही उन्हें तिलक लगाकर श्रीफल भेंट कर शुभकामनाओं के साथ विदाई देते हुए मंगलमयी यात्रा की कामना की ।

Related Articles

Back to top button