खेल

खेल को खेल भावना से खेलना चाहिए : राजपूत

राज्यस्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन
सिलवानी। सभी खिलाड़ियों को खेल खेल भावना से ही खेलना चाहिए। यदि कोई खिलाड़ी हीन भावना रखता है तो वह सफल खिलाड़ी नहीं बन सकता। विधायक रामपाल सिंह राजपूत के पुत्र गिरिजेश प्रताप सिंह ने रविवार को ग्राम जमुनिया में राज्य स्तरीय क्रिकेट समापन अवसर पर यह बात कही।
सद्भावना क्रिकेट क्लब के तत्वाधान में चल रहे 7वें सीजन में 4 टीम सेमीफाइनल की होड़ में रही जिसमें पहला मुकाबला एजे क्लब गढ़ी और नेता इलेवन के बीच खेला गया, जिसमें नेता इलेवन पहरिया ने 30 रनों से जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई। दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला आमिर तारिक और अभि इलेवन के बीच खेला गया जिसमें आमिर तारिक ने 28 रनों जीत दर्ज की फाइनल में प्रवेश किया। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में नेता इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 9 ओवर में 68 रनों का लक्ष्य रखा दूसरी पारी में बल्लेबाज केडी और घनश्याम ने षानदार बल्लेबाजी करते हुए 7 ओवर में रोमांचक जीत दर्ज कर प्रथम पुरस्कार 71000 हजार रूपए की हकदार रही वहीं नेता इलेवन पहरिया उपविजेता 35000 हजार रूपए की हकदार रही। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि रूप में विधायक रामपाल सिंह के सुपुत्र गिरजेश प्रताप सिंह, मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला, जिला पंचायत सदस्य लोकेश मिश्रा, श्याम साहू, अनुराग राजपूत, मोनू मतम्बर, जमुनिया सरपंच संजय सिंह द्वारा दोनों ही टीमों को पुरस्कार वितरण किया।

Related Articles

Back to top button