धार्मिक

गुरूपूर्णिमा महोत्सव 13 को , तैयारियां जोरों पर

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान l
गुरूपूर्णिमा की तैयारी भक्तों ने शुरू कर दी है। जगह जगह धार्मिक अयोजन किए जाएंगे। इसी कडी में 13 जुलाई को पंडित दयानंद शास्त्री कुडवा वाले एवं आचार्य पंडित रोहित शास्त्री के सानिध्य में सरस्वती शिशु विधा मंदिर गोसलपुर में सुबह 7 बजे से गुरूपूर्णिमा दिव्य महोत्सव रखा गया है। जिसमें वैदिक विधि विधान से गुरूपूजन एवं गुरूदीक्षा समारोह होगा । इसी तरह गुरू पूर्णिमा की तैयारियां भरभरा आश्रम में भक्तों द्वारा जोरो से की जा रही है l भरभरा आश्रम में श्री श्री 1008 संत श्री बनवारी दास जी महाराज के दर्शन करने दूर दूर शिष्य गण पहुँच कर पूज्य संत श्री बनवारी दास जी महाराज की पूजन अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त करते हैं l गुरु पुर्णिमा के उपलक्ष्य में भरभरा आश्रम में विशाल भंडारे का आयोजन किया जाता है जहाँ दूर दूर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु गण पहुच कर प्रसाद ग्रहण कर पूज्य गुरुवर का आशीर्वाद लेते हैं l बता दे भरभरा आश्रम में बड़े मंदिरों का निर्माण किया गया है l जहां पर राधा कृष्ण मंदिर, दक्षिण मूखि हनुमान मंदिर, परम पूज्य गुरुवर श्री नीलकंठ महाराज जी का भव्य मंदिर, शिव मंदिर, श्री राम दरवार, गौशाला सहित अन्य प्राचीन प्रतिमा विराजमान हैl गुरु पूर्णिमा के अवसर पर देवरी मंगेला स्थित सिध्द बाबा का स्थान है यहाँ भी कन्या भोज एवं भंडारा का आयोजन भक्तों द्वारा करवाया जाता हैl शिष्य मंडल ने भक्तों से पहुंचने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button