बड़वारा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर राहुल गांधी का पुतला जलाया

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । बिहार के दरभंगा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी माता के खिलाफ अमर्यादित भाषा और गाली-गलौज दिये जाने के अपमान में बड़वारा विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह के नेतृत्व में सभी मंडल अध्यक्षों के साथ राहुल गांधी का पुतला दहन कर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध प्रदर्शन कर राहुल गांधी मुर्दाबाद के नारे लगाए।
इसका नेतृत्व बड़वारा विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह ने किया । विरोध प्रदर्शन में विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह, बड़वारा मंडल अध्यक्ष अनुराग गुप्ता, विलायतकला मंडल अध्यक्ष अजय सोनी, देवरी हटाई मंडल अध्यक्ष नितिन पांडे, जनपद उपाध्यक्ष जगदीश उरमलिया, रामसेवक दुबे, संतोष दुबे, खेमचंद्र केतन, बृजेन्द्र सिंह, हर्ष द्विवेदी, योगेन्द्र सिंह ठाकुर, वीरभद्र दुबे सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे । सभी ने कांग्रेस और राहुल गांधी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।



