पर्यूषण पर्व के अंतिम दिन हुए विभिन्न कार्यक्रम

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । दशलक्षण पर्व के अंतिम दिन अनंत चतुर्थी के पावन पुनीत अवसर पर सुबह से ही बड़ा जैन मंदिर और हृदाईपुर जैन मंदिर में अभिषेक शांति धारा के साथ ही सभी की सुख समृद्धि की कामना की गई। श्री जी को पूजन अर्चन कर कर श्री जी को लाडू चढ़ाया गया। बड़े मंदिर जी मै मयंक सिंघई ने बताया कि हम सभी 150 महिला पुरुष सम्मेद शिखरजी के लिए रात को प्रस्थान करेंगे वहां पर शिखरजी में समता सागर जी महाराज श्री के सानिध्य में वंदना करेंगे महाराज श्री का 10 तारीख को दीक्षा दिवस सकल दिगंबर जैन समाज बेगमगंज की ओर से मनाया जाएगा इन सभी धर्म यात्रियों के पुनर्जाक मयंक सिंघई ने बताया कि हदाईपुर जैन मंदिर ब बड़े जैन मंदिर मे सुबह शांति धारा अभिषेक के साथ ही महाराज श्री के प्रवचन हुए और तत्व सूत्र का वचन हुआ जिसमें अनंत चतुर्दशी में शाम को महाआरती का आयोजन किया गया जिसमें सभी लोग शामिल रहे।
उत्तम ब्रह्मचर्य पर प्रवचन देते हुए पंडित उदयचंद शास्त्री ने कहा जैन धर्म का एक महत्वपूर्ण सिद्धांत उत्तम ब्रह्मचर्य है , जो हमें संयमित करके मन- मष्तिष्क ओर इंद्रियों पर नियंत्रण रखता है। मन, वचन और शरीर से सुख और वासनाओं का त्याग करना चाहिए , ये हमें ज्ञानार्जन के साथ साधना का मार्ग प्रशक्त कराता है।
सजल जैन शाहगढ़ के संगीतमय श्रीजी का अभिषेक, आनंद जैन रजपुरा परिवार सहित पारस कल्याण मंदिर विधान टीम के द्वारा किया गया जबकि शांतिधारा पाठ उत्तम सराफ, शैलेंद्र सराफ अलंकार ज्वेलर्स परिवार को पूजन , विधिविधान से पंडित उदयचंद शास्त्री जी ने संपन कराई ।
दोपहर में घटयात्रा , प्रति भ्रमण एवं सामूहिक अभिषेक , शांतिधारा पाठ एवं महाआरती हुई।



