क्राइम
ग्राम पंचायत भवन का ताला तोड़ हजारों का समान ले उड़े चोर.
पुलिस ने मामला दर्ज किया
अज्ञात चोरों की तलाश में जुटी पुलिस
ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । रायसेन जिले के बेगमगंज जनपद क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बमोरी टीटोर से है जहां के ग्राम पंचायत भवन में शनिवार-रविवार की रात दरमियान अज्ञात चोरों ने पंचायत भवन के तीन ताले तोड़कर पंचायत भवन में लगी एलईडी टीवी, इनवर्टर, बैटरी, कुर्सियां आदि हजारों रुपए का सामान लेकर फरार हो गए। जब सुबह ग्राम वासियों ने पंचायत भवन के ताले टूटे हुए देखे तब सरपंच सचिव को सूचना दी। सरपंच सचिव द्वारा घटना की जानकारी सुल्तानगंज पुलिस को दी सूचना मिलने पर थाना प्रभारी जयदीप सिंह भदौरिया पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे मौका मुआयना करने के बाद मामला दर्ज किया गया वही पुलिस अज्ञात चोरों की तलाश में जुटी गई।



