ग्रेस मिशन इंग्लिश मीडियम हाईस्कूल में प्रिंसिपल ने किया ध्वाजारोहण

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान l आजादी का अमृत महोत्सव पर्व 75 वां गणतंत्र दिवस बडे़ गरिमा पूर्ण माहौल के साथ ग्रेस मिशन इंग्लिश मीडियम हाईस्कूल उमरियापान (पकरिया) प्रागंण में मनाया गया l सर्वप्रथम माँ सरस्वती एवं महात्मा गॉंधी के छायाचित्र पर माल्यार्पण अर्पण कर प्रिंसिपल अंजलि जेकब ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर झंडा वंदन कर तिरंगे झंडे को सलामी दी । तत्पश्चात विद्यालय प्रागंण में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया l विद्यालय की छात्र छात्राओं ने देशभक्ति तारानों से ओतप्रोत संगीत गीतों से देश के अमर शहीदों को याद किया एवं रंगारंग प्रस्तुति दी। अभिवावक द्वारा छात्र छात्राओं का उत्साह वर्धन करने के लिए प्रोत्सोहन राशि दी गई। छात्र छात्राओं को मिष्ठान वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया l कार्यक्रम में विद्यालय की प्रिंसिपल अंजलि जेकब, एडमिन एम जे हाकिप,, वरिष्ठ शिक्षका शशि भोसले, प्रदीप हल्दकार, अमृता पाठक, रामबिहारी सोनी, एकता बाजपेयी, शिवानी त्रिपाठी, शुभम गौतम, आस्था शुक्ला, प्रीति पांडे, प्रीति दुबे, पूजा चौहान, सुभि बाजपेयी, प्रतिभा नामदेव आदि विद्यालय का स्टाफ उपास्थित रहा l कार्यक्रम का संचालन एवं आभार व्यक्त शुभम गौतम ने किया ।



