कांग्रेस ने निकाला विजय मार्च, मृतक छात्रों को दीक्षा श्रद्धांजलि

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । नीट पेपर लीक मामले को लेकर शनिवार को केन्द्र की भाजपा सरकार ने छात्रों प्रोटेस्ट से हार मानकर उनकी सारे मांगे मान ली गई और शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के स्तीफे होने पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं सिलवानी विधायक देवेंद्र पटेल के नेतृत्व में विधायक निवास से कांग्रेस का विजय मार्च निकाला गया।
विधायक निवास से सैंकड़ों विधायक देवेन्द्र पटेल के नेतृत्व में पैदल मार्च करते हुए बस स्टैंड स्थित अंबेडकर मूर्ति तक पहुंचे और दिल्ली में चल रहे युवाओं के प्रोटेस्ट में शहीद हुए छात्रों को कैंडल जलाकर दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
जहां पर विधायक देवेन्द्र पटेल ने भाजपा सरकार की कड़ी निंदा करते हुए कहा की छात्रों को भाजपा के मंत्रियों सांसदों ने गलत शब्दों का प्रयोग किया और छात्रों एवं सोनम बांगचुक को विदेशी एजेंट बताया। उन पर लाठीचार्ज किया बेलेट गन उपयोग किया छात्रों पर बर्बरता की गई। राहुल गांधी जी को भड़काने बाला बताया गया। ऐंसी भृष्टाचारी भाजपा सरकार जिसने किसानों के आंदोलन को दबाया, किसान परेशान हैं, भृष्टाचार फैला हुआ है मंदिर चंदा चोरी कर रहे हैं।
सिर्फ शिक्षा मंत्री के इस्तीफे से इनको माफ नहीं किया जाएगा, इनको बक्शा नहीं जाएगा। ब्लाक अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने भी संबोधित किया।
इस दौरान ब्लाक अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा, ग्रामीण अध्यक्ष जाहर सिंह लोधी, प्रकाश पटेल, श्रीप्रकाश जैन, विजय पहलवान ,विशाल सिंह शिल्पी, पवन दुबे ने भी अपने विचार व्यक्त किए ।बैठक का संचालन शिव सेन ने किया। इस अवसर पर राजेश यादव, शकील पठान, संजय राय, अवधेश पटेल, पवन दुबे, नासिर नबाब, पार्षद शाकिर मंसूरी, जफर शाह, राजकुमार शुक्ला, डब्ल्यू राजपूत, नीरज गौर, जयकरन लोधी, मुजाहिद अहमद, आदित्य पटेल, बासू समैया, सोमिल यादव, अंकित ठाकुर, शुभम साहू, रोहित पटेल, अपिल साहू, हेमंत गौर, राघव सहित सैकड़ों युवा कार्यकर्ता मौजूद थे।



