मध्य प्रदेश

अचानक बढा दूधी नदी का जल स्तर, सात लोग फंसे

रिपोर्टर : कमलेश अवधिया
साईंखेड़ा । साईंखेड़ा थाना अंतर्गत ग्राम तूमडा में दूधी नदी में अचानक जल स्तर बढ़ जाने से नदी के बीचों बीच बने टापू में सात लोग फंस गए ।
घटना बुधवार करीब 2:30 बजे की है जिसमें 2 औरतें 5 पुरुष थे। घटना की जानकारी तुरंत पटवारी पवन पटेल द्वारा
तहसील साईखेड़ा एवं पुलिस थाना साईखेड़ा को दी तुरंत तहसीलदार अतुल श्रीवास्त थाना प्रभारी प्रकाश पाठक एवं होमगार्ड के सदस्य घटनास्थल पर पहुंचे एवं झिकोली नर्मदा घाट से इलेक्ट्रिक नाव एवं बड़ी नाव को बुलवाया जिसमें होमगार्ड के लोगों एवं ग्राम वासियों की सहायता से रेस्क्यू कर सभी सात लोगों को सकुशल बाहर निकाला सातों व्यक्तियों को सकुशल वाहर निकालने में राजस्व विभाग पुलिस विभाग एवं होमगार्ड का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button