धार्मिक

पूरे देश में सर्वाधिक जाप करवाने पर चौधरी राजकुमार जैन तारण सम्मानित

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । श्रुत पंचमी पर्व के अवसर पर भारतीय जैन मिलन द्वारा पूरे देश में णमोकार महामंत्र के जाप कराने का लक्ष्य रखा गया था जिसमें जैन मिलन नगर प्रमुख शाखा दमोह के प्रयासों से देश में सर्वाधिक जाप संपन्न कराई गई थी ।
उक्त जानकारी देते हुए वीर एड विकल्प जैन द्वारा बताया गया कि दमोह नगर प्रमुख शाखा द्वारा देश के 22 स्थानों पर अपने रिश्तेदारों और परिचितों के माध्यम से एवं लगभग 42 से अधिक पाठशालाओं में, 15 से अधिक मंदिरों में महामंत्र के जाप करने हेतु प्रेरणा देकर जाप संपन्न कराये थे। इस योजना पूर्वक कार्य करने का परिणाम है कि देश में सर्वाधिक जाप करने वाली शाखा का पुरस्कार जैन मिलन नगर प्रमुख शाखा दमोह को प्राप्त हुआ है वहीं राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य मुकेश जैन ग्रेन ने बतलाया कि चौधरी राजकुमार जैन तारण को व्यक्तिगत प्रयास से सर्वाधिक जाप कराने के लिए द्वय राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अतिवीर नेमकुमार जैन सराफ एवं आर के जैन द्वारा सम्मानित किया गया है उन्होंने अकेले अपने प्रयास से 25 लाख से अधिक मंत्रों का जाप कराया था इसलिए केंद्र द्वारा प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया वहीं दमोह नगर में दस हजार से अधिक मंत्र जाप करने वाले श्रावकों में प्रभा जैन, सुमन जैन पलंदी एवं अक्षत जैन सहित पलंदी जैन मंदिर के अध्यक्ष गुड्डू भैया का जैन मिलन नगर प्रमुख शाखा दमोह के अध्यक्ष सुधीर जैन डवलू, मंत्री अरुण जैन, कोर्ट कोषाध्यक्ष मुकेश जैन मम्मा द्वारा क्षेत्रीय कार्यकारी अध्यक्ष ललित सराफ एवं क्षेत्रीय मंत्री कबीता ऋषभ जैन की उपस्थिति में विशेष सम्मान से सम्मानित किया गया वहीं 120 श्रावक जिन्होंने पांच हजार से अधिक मंत्र जाप देकर कार्यक्रम में सहयोग किया था उन्हें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अतिवीर राकेश जैन हरदुआ, राजेश जैन ओशो, सबन जैन सिल्वर ऐवं अवध जैन द्वारा पुरस्कृत किया गया वहीं पाठशाला के जिन बच्चों ने पांच सौ से अधिक मंत्र जाप किये थे ऐसे बच्चों को वीर विनय जैन एवं संदीप जैन जवाहर जैन द्वारा पुरस्कृत किया गया।
संतोष अविनाशी एवं प्रमोद बड़कुल द्वारा ग्यारह सौ से अधिक मंत्र जाप करने वाले बहुतायत में श्रावकों का एक ड्रा डलवाया गया था जिसमें प्रथम पुरस्कार द्वितीय पुरस्कार मुकेश जैन एवं त्रितीय पुरस्कार देवेन्द्र जैन लिवास को प्राप्त हुआ था तद्उपरांत सौ से अधिक मंत्र जाप करने वाले बच्चों का भी एक ड्रा शैलेन्द्र बजाज एवं संजय सराफ संदीप जैन अभाना द्वारा निकलवाया गया ऐवं बच्चों को पुरस्कृत किया गया विकास जैन रेलवे एवं सुवोध बजाज द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया एवं श्रुत पंचमी अनुष्ठान के क्षेत्रीय प्रभारी अतिवीर दिलेश जैन चौधरी द्वारा आभार व्यक्त किया अतिथियों के स्वागत एवं कार्यक्रम की संपूर्ण व्यवस्था राकेश जैन पलंदी ऐवं सचेंद्र जैन, जिनेन्द्र जैन ज्ञानेंद्र इटोरिया जय कुमार जैन द्वारा व्यवस्थित की गई।

Related Articles

Back to top button