मध्य प्रदेश

समाज ने संगठित होकर एक सूत्र में रहने के लिए लिया संकल्प, समाज को राजनीतिक भागीदारी की मांग

मध्यप्रदेश तैलिक साहू महासभा प्रदेश अध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत
साहू समाज ने ढोल नगाड़ा के साथ प्रदेश अध्यक्ष की अगवानी

रिपोर्टर : शिवकुमार साहू
सिलवानी ।
मध्यप्रदेश तैलिक साहू सभा प्रदेश अध्यक्ष ताराचंद साहू, विवाह प्रकोष्ठ अध्यक्ष शिवदयाल साहू सिमरैया, जिला अध्यक्ष महेश साहू सुल्तानपुर, जिला कार्यवाहक अध्यक्ष केसराम साहू, प्रदेश सचिव हितेश साहू, जिला महामंत्री चंद्रमोहन साहू, वरिष्ठ समाजसेवी घांसीराम साहू उदयपुरा, उदयपुरा तहसील अध्यक्ष ओमप्रकाश साहू, देवरी तहसील अध्यक्ष लालजी साहू, सिलवानी तहसील अध्यक्ष गोविंद प्रसाद साहू, जिला उपाध्यक्ष माधव साहू, देवरी नगर अध्यक्ष पप्पू साहू, रायसेन पत्रिका प्रभारी एल.एन साहू, देवरी जिला उपाध्यक्ष राजू साहू, साहू वर्ष 2022 के बम्होरी सम्मेलन अध्यक्ष रेवाराम साहू, सम्मेलन महामंत्री राजेश साहू, पूर्व सरपंच बम्होरी दीपक (सोनू ) साहू, सम्मेलन समिति सचिव शिवकुमार साहू, जिला साहू समाज मीडिया प्रभारी शिवकुमार साहू के साथ तहसील सिलवानी में होने जा रहे वर्ष 2022 के साहू समाज सम्मेलन की साहू समाज के बम्होरी कस्वे में तैयारियों को लेकर जाते समय सिलवानी नगर साहू समाज अध्यक्ष श्याम साहू, नवयुवक मंडल अध्यक्ष विकास साहू, साहू समाज पूर्व अध्यक्ष जगदीशप्रसाद साहू, निर्मल साहू राजकुमार साहू के द्वारा उनका साहू समाज धर्मशाला परिसर में बेंड बाजों के साथ भव्य अगवानी कर फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। तत्पश्चात भक्त शिरोमणि माँ कर्मा देवी जी के समक्ष दीप प्रज्वलित कर आरती की गई । मंच संचालन कर रहे पत्रकार राधेश्याम साहू ने समाज उत्थान को लेकर कई मुद्दों से प्रदेश अध्यक्ष को अवगत कराया गया, जिस पर प्रदेश अध्यक्ष ने गंभीरता दिखाते हुए सभी को एक जुटता के साथ रह कर कंधे से कंधा मिलाकर चलते रहने की बात कही । उन्होंने कहा जो जहां है जिस पार्टी में है वहां रहे लेकिन जब हमारी साहू समाज के व्यक्ति, परिवार पर कोई पीड़ा आती है, संकट आता है तो हमारा फर्ज बनता है हमे उसका एक साथ मिलकर साथ देना चाहिए। हमने गुना में बेटी संध्या को आप सभी के सहयोग से न्याय दिलाने के प्रयास किए है। कुण्डाली में भी आप सभी का सहयोग रहा है और सभी मिलकर चलते रहें मेरा जीवन साहू समाज को समर्पित है । माँ कर्मा जी का जब जब जैसा आदेश प्राप्त होता रहेगा में स्वीकार करता रहूंगा समाज मेरे लिए सर्वोपरि है ।
सिलवानी तहसील समाज गौरवशाली हैं जिस भूमि पर कन्या विवाह महायज्ञ आयोजन होने जा रहा है जोकि पाँचवा महायज्ञ आपकी सिलवानी तहसील में होने जा रहा है जिसमें आप सभी से मैं आशा करता हूं कि आप बढ़-चढ़कर इसमें सहयोग कर आशीर्वाद प्राप्त करें। इस अवसर पर सिलवानी साहू समाज एवं नवयुवक मंडल एवं नगर साहू समाज अध्यक्ष श्याम साहू, संरक्षक हरीसेवक साहू शिक्षक, बालाराम साहू, रघुवीर साहू, उदयराम साहू, शिवप्रसाद साहू, नागराज साहू, राजकुमार साहू ग्रामसेवक, रामगोपाल साहू शिक्षक, राजकुमार साहू, माधव साहू, जगदीश प्रसाद साहू बिजासन मंदिर, दुर्गाप्रशाद साहू, प्रवीण साहू, सचिव नवयुवक मंडल साहू समाज अध्यक्ष विकास साहू ,मुकेश साहू, सतीश साहू, पत्रकार शुभम साहू, जसवंत साहू, नरेश साहू, घनश्याम साहू, विजय साहू, राजीव साहू, दीपू साहू, सचिन साहू दीपक साहू, सौरव साहू , शुभम साहू, दीपेश साहू, कपिल साहू, अभिषेक साहू, महेंद्र साहू, विशाल साहू, रितिक साहू, राहुल साहू, आकाश साहू, प्रीतम साहू, सौरव साहू, सत्यम साहू, संदीप साहू, मनीष साहू, गगन साहू सहित बड़ी संख्या में समाज जन मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button