मध्य प्रदेश

चौरसिया समाज का सामूहिक आदर्श विवाह सम्मेलन मैहर में 11 और 12 फरवरी को

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । दहेज मुक्त रूढ़िवादी परंपराओं से हटकर चौरसिया समाज मैहर धाम द्वारा विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी 11 और 12 फरवरी 2023 को चौरसिया समाज सामूहिक आदर्श विवाह एवं परिचय सम्मेलन का आयोजन किया है मां शारदा देवी के पावन धाम मैहर जिला सतना में यात्री निवास क्रमांक 1 लाल गेट के पास आयोजित होने वाले चौरसिया समाज के इस आदर्श विवाह सामूहिक सम्मेलन में पधारने हेतू चौरसिया समाज मैहर द्वारा सभी चौरसिया बंधुओं से सम्मेलन में उत्साह पूर्वक शामिल होने जोड़े तय करने पूर्व से तय जोड़ों का विवाह सम्मेलन में कराने अपने विवाह योग्य पुत्र पुत्रियों का परिचय कराने हेतु सादर आमंत्रित किया हैअखिल भारतीय आदर्श चौरसिया महासभा दिल्ली मध्य प्रदेश के संगठन मंत्री कुंदन लाल चौरसिया पत्रकार गौरझामर ने सभी सागर, देवरी, गौरझामर, सुरखी, बरकोटी, छपरा, पिपरवानी, बलेह, सहजपुर, गढ़ाकोटा, दमोह, नन्ही देवरी, बिलहरा, शाहगढ़, बंडा, राहतगढ़ , नरयावली आदि स्थानों पर रहने वाले सभी चौरसिया समाज के लोगों से अनुरोध किया है कि वह मैहर धाम सतना जिला में आयोजित होने वाले इस विशाल व भव्य चौरसिया समाज महा मेले में शामिल होकर इसे सफल व सफल बनाएं । आमंत्रित चौरसिया बंधु मैहर सम्मेलन में सूर्य प्रकाश चौरसिया, महेश चौरसिया, विष्णु प्रसाद चौरसिया, विनोद चौरसिया, कृष्ण कुमार चौरसिया, दधिबलप्रसाद चौरसिया, लक्ष्मीप्रसाद चौरसिया, दामोदर चौरसिया, पुरुषोत्तम चौरसिया, हीरालाल चौरसिया, आदि से सम्पर्क कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button