खेल

राजू क्लब ने जीता सिलवानी प्रीमीयर लीग

सिलवानी । सिलवानी विधायक ट्रॉफी सिलवानी प्रीमियर लीग का फाइनल मैच राजू क्लब और ज्ञान सागर स्कूल के बीच खेला गया जिस में टॉस जीतकर राजू क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 176 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जिसमें सबसे अधिक गुल खान ने 67 रन बनाए। ज्ञान सागर की ओर से प्रदीप ने 3 विकेट प्राप्त किए जवाबी पारी खेलते हुए ज्ञान सागर स्कूल की पूरी टीम 19 ओवर में 129 रन बनाकर आउट हो गई, राजू क्लब ने 43 रन से मैच जीतकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली। गुल को मैन आफ द मैच, चंदू को बेस्ट बैट्समैन, फूल को बेस्ट बॉलर और अफसर को मैन ऑफ द सीरीज दी गई ।
इस अवसर पर पुरस्कार वितरण में मुख्य अतिथि जनपद पंचायत अध्यक्ष ठाकुर तरवर सिंह राजपूत, मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला, जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि धर्मेंद्र राजपूत, विधायक प्रतिनिधि विभोर नायक ने किए। प्रथम पुरस्कार ₹51001 एवं ट्रॉफी विधायक रामपाल सिंह द्वारा प्रदान की गई । द्वितीय पुरस्कार ₹25000 एवं ट्रॉफी दी गई । इस अवसर पर कुलदीप बिश्नोई, संजू बनारसी, पार्षद प्रदीप कुशवाहा, मोहन साहू, राकेश राय, विक्रम सोनी, गोलू महाराज, आशीष जैन और बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन खेल शिक्षक मोहम्मद तारिक द्वारा किया गया।
इस अवसर पर खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को जोरदार ढंग से उठाया जिस पर जनपद अध्यक्ष ठाकुर तरवर सिंह राजपूत ने उन्हें आश्वासन दिया कि जल्दी से सिलवानी के खिलाड़ियों के लिए कृषि फार्म से सिविल हॉस्पिटल के पास से भूमि उपलब्ध करा कर खेल स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button