मध्य प्रदेश

बस स्टैंड पर शुरू हुई साफ-सफाई, लोगों को मिली राहत

खबर का असर: तहसीलदार के निर्देश पर हुई सफाई

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी

जबेरा (दमोह)। मुख्यालय जबेरा के बस स्टैंड पर फैली गंदगी और बदहाल व्यवस्थाओं को लेकर मीडिया में प्रमुखता से खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए तहसीलदार सोनम पांडेय ने ग्राम पंचायत को तत्काल साफ-सफाई के निर्देश दिए।निर्देश मिलते ही ग्राम पंचायत एवं नगर प्रशासन की टीम ने बस स्टैंड परिसर में सफाई अभियान शुरू किया। सोमवार को टीम ने परिसर में जमा कचरा हटाया, नालियों की साफ-सफाई कराई और सार्वजनिक शौचालय व मूत्रालय को भी स्वच्छ कराया। लंबे समय से गंदगी और दुर्गंध से परेशान यात्रियों व स्थानीय लोगों को इससे बड़ी राहत मिली है।स्थानीय नागरिकों का कहना है कि खबर प्रकाशित होने के बाद ही प्रशासन ने इस ओर ध्यान दिया। लोगों ने त्वरित कार्रवाई के लिए तहसीलदार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि आगे भी नियमित साफ-सफाई होती रहेगी, जिससे बस स्टैंड पर स्वच्छ और सुव्यवस्थित वातावरण बना रहे।वहीं प्रशासनिक अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि बस स्टैंड की साफ-सफाई के लिए स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी और भविष्य में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button