छात्र के साथ क्रुरता पूर्वक व्यवहार कर मारपीट करने वाले शिक्षक पर मामला दर्ज
रिपोर्टर : राजकुमार रघुवंशी
जयसिंहनगर । एक
छात्र को शिक्षक द्वारा क्रुरता पूर्वक व्यवहार कर मरना इतना महंगा पड़ा कि शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज हो गया, दरअसल शहडोल जिले के जयसिहंनगर थाना क्षेत्र के हाईस्कूल कुबरा के एक शिक्षक ने मामूली सी बात पर शिक्षक ने बेदम पिटाई कर दी, छात्र के शरीर पर शिक्षक के पिटाई के निशान इस बात की गवाही दे रहे है कि शिक्षक ने छात्र को बेरहमी से पीटा है। शिक्षक के पिटाई से आहत छात्र ने मामले की शिकायत कलेक्टर से लेकर एसपी तक की जिसके बाद पिटाई करने वाले शिक्षक पर मामला दर्ज हो गया, वही इस घटना के बाद से छात्र का भविष्य अंधकार में है। छात्र पढ़ाई से वंचित है।
जयसिहंनगर थाना क्षेत्र के ग्राम कुबरा के रहने वाले 16 वर्षीय छात्र शासकीय हाईस्कूल कुबरा में कक्षा नवमी में अध्ययनरत है। खेल के दौरान एक छात्र दूसरे छात्र पे मिट्टी डालने की शिकायत पर शिक्षक प्राभारी प्राचार्य शिवकुमार तिवारी द्वारा छात्र के साथ क्रुरता पूर्वक व्यवहार करते हुए बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे छात्र के शरीर पर मारपीट के निशान है। जिसकी शिकायत छात्र ने जयसिंहनगर थाने में की थी, पुलिस ने छात्र का मेडीकल कराने के बाद कोई कार्यवाही नही की, जिससे आहत छात्र ने मामले की शिकायत कलेक्टर व एसपी से की। जिसके बाद आज जयसिहंनगर पुलिस ने पिटाई करने वाले शिक्षक शिवकुमार तिवारी के खिलाफभादवि की धारा 323 व 75 किशोर न्याय अधिनियम का अपराध घटित करते पाए जाने पर मामला दर्ज किया है। वही इस घटना के बाद से छात्र का भविष्य अंधकार में है। छात्र पढ़ाई से वंचित है।



