मध्य प्रदेश

छात्र छात्राओं ने रैली निकालकर मतदान के लिए मतदाताओं को किया जागरूक

सिलवानी । भारत निर्वाचन आयोग मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर हर दिन स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत गतिविधि कर रहा है, इसी तारतम्य में आज कल शासकीय शालाओं में हर दिन प्रातः काल रैली एवम अन्य गतिविधियों द्वारा मतदाताओं को प्रेरित करने आयोजन कर रहे हैं।
शासकीय माध्यमिक शाला बम्होरी बर्धा में भी रैली में उद्घोषणा, गीत आदि के द्वारा मतदाताओं को रिझाने का प्रयास किया, मतदाताओं को घर घर जाकर मतदान करने हेतु प्रेरित किया जा रहा है। इस रैली में शाला के शिक्षक अशोक शुक्ला, भगत सिंह, शबनम मंसूरी, आरती नामदेव, सचेंद्र रघुवंशी, रोजगार सहायक विनोद मेहरा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवम ग्रामीण जन सम्मिलित हुए।

Related Articles

Back to top button