बाइक फिसलने युवक की मौत, पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया विवेचना में

सिलवानी । गुरुवार शुक्रवार की देर रात्रि बम्होरी देवनगर मार्ग पर जैतगढ़ के पास बाइक फिसल जाने से बाइक सवार की देर तक घटना स्थल पर पड़े रहने से मौत हो गई। पुलिस को खबर मिलने पर शव को पोस्टमार्टम हेतु सिविल हॉस्पिटल सिलवानी लाया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार शुक्रवार की देर रात ऋषि कुमार शर्मा पिता रामाख्यतार शर्मा उम्र 45 वर्ष निवासी देवनगर अपनी टीवीएस बाइक क्रमांक MP 14 NE 8083 से बम्होरी की ओर से देवनगर जा रहा था रात्रि लगभग डेढ़ दो बजे जेतगढ़ के पास सड़क के किसी गड्ढे में बाइक आकर फिसल जाने दुर्घटनाग्रस्त हो कर गिर गया। सुबह बम्होरी थाना पुलिस को सूचना मिलने पर घटना स्थल पहुंची। और शव को पोस्टमार्टम हेतु सिविल हॉस्पिटल सिलवानी लाया गया। जहां शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनो को सौप दिया गया।
बम्होरी थाना प्रभारी राजकुमार चौधरी ने बताया कि घटना देर रात की जेतगढ के पास की है, पुलिस को सुबह सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची। मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है। शव का पोस्टमार्टम के बाद परिजनो को सौप दिया गया है। नगर परिषद सिलवानी के शांति वाहन से शव को देवनगर भेजा गया है।
मृतक ऋषि कुमार शर्मा दो भाईयों में बड़ा है और उसकी तीन पुत्री और एक पुत्र है। एक पुत्री का विवाह हो गया है। मृतक के पिता रामाख्यतार शर्मा कृषि उपज मण्डी समिति सिलवानी में सचिव रहे है और वर्तमान में सेवानिवृत हो गए है।
बम्होरी देवनगर मार्ग सिंघौरी अभ्यारण क्षेत्र में है, इस मार्ग पर जंगली जानवरों के डर से रात में काम आवागमन होता है, वही इस क्षेत्र में नेटवर्क की प्राब्लम भी रहती है, जिससे घटना की जानकारी लोगो को सुबह मिली, यदि तत्काल ही घटना की जानकारी मिल जाती तो मृतक को बचाया जा सकता था।



