बाइक के सामने आया ट्रक, बाइक नियंत्रित होकर रोड से नीचे गड्ढे में गिरी, मां बेटे गंभीर घायल बेटी ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

शादी समारोह से लौट रहे थे मां बेटे और बेटी
रायसेन । रायसेन जिले के सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के सेमरी खुर्द के पास शादी समारोह से लौट रहे मां, बेटे और बेटी की बाइक के सामने अचानक ट्रक आ जाने के कारण बाइक अनियंत्रित होकर रोड से नीचे गड्ढे में गिर गई । इस घटना में मां बेटा और बेटी गंभीर रूप से घायल हो जिन्हें 108 एम्बुलेंस सुल्तानपुर अस्पताल पहुंचाया गया यहां गंभीर घायल होने पर बेटी को जिला अस्पताल रेफर किया था पर इलाज के दौरान बेटी ने दम तोड़ दिया घटना गुरुवार रात 9.15 बजे की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मां लक्ष्मी प्रजापति, बेटा शिवकुमार प्रजापति, और बेटी कुमकुम प्रजापति अकोला गांव से शादी समारोह से लौट रहे थे इसी दौरान उनकी बाइक के सामने सेमरी खुर्द के पास ट्रक आ गया जिससे उनकी बाइक अनियंत्रित होकर रोड से नीचे गड्ढे में गिर गई घटना की जानकारी मिलते ही 108 एम्बुलेंस इएमटी रामबाबू अहिरवार पायलट आशीष कुमार धाकड़ मौके पर पहुंचे और घायल मां बेटे और बेटी को सुल्तानपुर अस्पताल पहुंचाया पर गंभीर गलत में बेटी कुमकुम प्रजापति को जिला अस्पताल रेफर किया गया था यहां रात में इलाज के दौरान बेटी की मौत हो गई।



