मध्य प्रदेश

बहोरीबंद विधायक के घर के बाहर बजे शंख- घंटा- थाली

6 जून को विशाल आम सभा मुद्दा एक जिला सिहोरा
विधायक प्रणय पांडे ने कहा सिहोरा मेरी जन्मभूमि है, जिला बनना चाहिए ।

ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । सिहोरा जिला मुद्दा एवं स्थानीय लोगों की कई वर्षों से लंबी मांग अब एक अधिकार बन गया हैं। इस मुद्दे को लेकर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि एवं विधानसभा चुनावों में झूठे वादे और वोट मांग कर आज भी हम सभी को अंधेरे में रखा गया।
सिहोरा की – “जन्मभूमि कर रही पुकार, अब तो आगे आओ यार” जैसे अनेक नारे और हाथों में शंख, घंटा और थाली बजाते हुए लक्ष्य जिला सिहोरा आंदोलन समिति ने बहोरीबंद विधायक प्रणय पांडे के घर के बाहर एक घंटे तक जबरजस्त प्रदर्शन किया। तब आकर विधायक प्रणय पांडे ने प्रदर्शनकारियों से कहा कि उनकी जन्मभूमि भी सिहोरा है और वे भी चाहते है कि सिहोरा जिला बने।
आंदोलन समिति के कार्यकर्ताओं को साथ बैठाया, की सिहोरा जिला पर चर्चा – जिला सिहोरा प्रदर्शन कर रहे समिति के दर्जनों सदस्यों से विधायक ने महत्वपूर्ण चर्चा की। बहोरीबंद के विधायक ने कहा कि वे स्वयं चाहते है कि सिहोरा जिला बने और इस हेतु सिहोरा विधायक और सिहोरा के नागरिक के साथ हर प्रकार के सहयोग को हम तैयार खड़े है।
मीडिया को जानकारी में बताया कि मंजिल तो हैं पकड़ से दूर –
समिति के सदस्यों द्वारा बुधवार को विकास दुबे, नवीन शुक्ला, अनिल जैन ने कहा कि बहोरीबंद विधायक पांडे के घर के प्रदर्शन के साथ ही हमारा राजनेताओं के घर के बाहर प्रदर्शन का प्रथम चरण पूर्ण हो गया है। जिस प्रकार के सहयोग की अपेक्षा के साथ 20 मार्च से भाजपा नेताओं के घरो में प्रदर्शन तो जारी रहा। पर उस कसौटी पर कोई भी नेता खरे नहीं उतरे। अब आगामी 6 जून को सिहोरा पुराने बस स्टेंड में विशाल धरना एवं आमसभा का आयोजन किया जाएगा।
बुधवार को हुए प्रदर्शन में समिति के रामजी शुक्ला, सुशील जैन, नंदू परौहा, संतोष पांडे, कृष्ण कुमार कुररिया,राजेंद्र गर्ग,अनिल कुररिया, गौरी हर राजे, नीतेश खरया, संतोष वर्मा, संजय पाठक, प्रदीप दुबे, जितेंद्र श्रीवास, नवनीत शुक्ला, राजेंद्र गर्ग, मोहन सोंधिया, कंचन सेठ, अनिल खंपरिया सहित अनेक सिहोरा वासी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button