खेल

जंगल अग्नि सुरक्षा एवं रोकथाम हेतु क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन, कुण्डाली रही विजेता

रिपोर्टर : अबरार अहमद
बम्होरी । वन परिक्षेत बम्होरी द्वारा जंगल अग्नि सुरक्षा एवं रोकथाम हेतु क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन 11 फरवरी से 13 फरवरी तक कराया गया। जिसमे वन परिक्षेत्र बम्होरी की वीटो के अंतर्गत आने वाले गाँवो की 16 क्रिकेट टीमो ने भाग लिया। फाइनल मे कुण्डाली 11 टीम ने खैरी जयपुरा 11 टीम को 6 विकेट से हटाकर प्रथम पुरुस्कार 5100 रुपये व शील्ड जीती. प्रतियोगिता की उपविजेता खैरी जयपुरा 11 टीम को 2500 रुपये नगद व शील्ड का’ पुरुष्कार वन परिक्षेत्र अधिकारी बम्होरी आशीष मिश्रा द्वारा प्रदान किया गया। प्रतियोगिता मे बेस्ट वालर का पुरुस्कार कुण्डाली टीम के वालर राजू उर्फ विलियम को दिया गया, फाइनल मैच मे कुण्डाली टीम के वेस्टमेन सोनू ने 42 रन की पारी खेलकर टीम को जिताने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। सोनू फाइनल मैच के मैन आफद मैच चुने गये। खैरी जयपुरा टीम के खिलाड़ी वीरेंद्र राय को मैन आफ सीरीज व वेस्ट बेल्टमैन प्रतियोगिता का पुरुस्कार दिया गया, अपनी शानदार फिल्डीग के लिये कुण्डाली टीम के अर्जुन को बेस्ट फील्डर प्रतियोगिता का पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर जनपद सदस्य सिलवानी परसोतम आदिवासी भी उपस्थित रहे |

Related Articles

Back to top button